संविधान दिवस 2023 : अंबेडकर रत्न मंडल संघ (ARMS), बिहार में 22 अनुसूचित जातियों के बीच चलाएगा एकीकरण अभियान

| BY

kmSudha

भारत

संविधान दिवस के पूर्व संध्या पर अंबेडकर रत्न मंडल संघ की अहम बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय

WhatsApp Image 2023 11 26 at 11.46.55 AM तीसरा पक्ष
अंबेडकर शोध संसथान , पटना

तीसरा पक्ष ब्यूरो ,पटना : संविधान दिवस के पूर्व संध्या पर अंबेडकर रत्न मंडल संघ (ARMS) की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 25.11. 2023 को अंबेडकर शोध संस्थान , पटना में हुई। इस बैठक में बिहार के 22 अनुसूचित जातियों के बीच से दलित बुद्धिजीवी ,चिंतक और उनके प्रतिनिधि मौजूद थे। सबसे पहले संविधान दिवस के पूर्व संध्या पर बाबा साहेब अंबेडकर को आभार प्रकट करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 06 दिसंबर 2023 को बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की परिनिर्वाण दिवस सह संघ (ARMS) की स्थापना दिवस भव्य तरीके से मनाई जाएगी। इसके लिए बाबू जगजीवन राम संसदीय अध्ययन सामाजिक शोध संसथान, को बुक कराया गया है जो मैंगल्स रोड पटना में स्थित है। इस बैठक की अध्यक्षता अर्जुन प्रसाद प्रियदर्शी ने किया जो खुद मेहतर समाज से आते हैं। इस बैठक में लगभग सभी 22 अनुसूचित जातियों के बीच से प्रतिनिधि मौजूद थे, जिसमे ई केदार पासवान ,राम प्रवेश दास ,सुरेश कुमार,योगेंद्र पासवान पूर्व डीएसपी प्रह्लाद रजक,केदारनाथ राम ,रंजन कुमार दुर्गा प्रसाद, बाबूलाल मांझी,रामप्यारे प्रसाद आदि सभी ने अपने विचार प्रकट किये। इस अवसर पर गजेंद्र मांझी ,बीरेंद्र तुरी,गीता देवी, सत्येंद्र पासवान अरुण मुसहर आदि कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

अंबेडकर रत्न मंडल संघ ने 22 अनुसूचित जातियों बीच एकता के लिए दिया नारा
सामूहिक नेतृत्व , सामूहिक प्रतिनिधित्व !
एक आवाज , सशक्त समाज !!

WhatsApp Image 2023 11 26 at 12.11.57 PM तीसरा पक्ष


अंबेडकर रत्न मंडल संघ ने स्पष्ट
किया है कि इस संगठन का नेता कोई एक जाति से नहीं होगा, बल्कि संगठन को चलाने के लिए सभी जातियों के बीच के प्रतिनिधियों का एक सर्वोच्च निदेशक मंडल होगा जो सामूहिक नेतृत्व के आधार पर कार्य करेगा।।

Leave a Comment