बोले– नीतीश कुमार अधिकारियों के मुख्यमंत्री हैं, जनता के नहीं
तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 07 फरवरी— राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के लिए 07 फरवरी 2026 का दिन राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहा. पार्टी के नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार बिहार प्रदेश राजद कार्यालय पहुंचने पर ऐतिहासिक और भव्य अभिनंदन किया गया है. इस अवसर पर हजारों की संख्या में पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे राजद कार्यालय पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगा नजर आया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तनवीर हसन ने किया, जबकि संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू ने किया.धन्यवाद ज्ञापन विधान पार्षद डॉ. उर्मिला ठाकुर द्वारा प्रस्तुत किया गया.
संगठन को बूथ और पंचायत तक मजबूत करने का आह्वान
अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि उन्हें पार्टी और कार्यकर्ताओं से जो अपार प्रेम, विश्वास और सम्मान मिला है, वह उनके लिए प्रेरणा और जिम्मेदारी दोनों है. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि लालू प्रसाद यादव के विचारों को संगठन के माध्यम से बूथ और पंचायत स्तर तक पहुंचाया जाए, ताकि पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जा सके.
तेजस्वी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी और लालू जी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी ईमानदारी और संघर्ष के साथ निभाएंगे. उन्होंने लालू प्रसाद यादव का आशीर्वाद लेकर यह संकल्प दोहराया कि वे पार्टी को न सिर्फ बिहार बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी नई पहचान दिलाने का काम करेंगे.

सांप्रदायिक ताकतों के सामने कभी नहीं झुकेंगे
तेजस्वी यादव ने अपने भाषण में स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ पूरी मजबूती से संघर्ष करेंगे. उन्होंने कहा है कि ,
मैं लालू जी का बेटा हूं. चाहे कितनी भी साजिशें रची जाएं, हम न झुकेंगे और न डरेंगे. हम मजबूत इरादों के साथ संघर्ष और आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वे बिना किसी भेदभाव के गरीबों, शोषितों, वंचितों और अल्पसंख्यक समाज के साथ मजबूती से खड़े रहें और संगठन को जन आंदोलन का रूप दें.

बिहार में लोक हारा है, तंत्र जीता है
तेजस्वी यादव ने मौजूदा राजनीतिक हालात पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में जनतंत्र को धनतंत्र में बदला गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी मुकदमों, दबाव और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के जरिए चुनाव जीता गया है.
उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में खगड़िया और शेखपुरा जैसी घटनाएं यह दर्शाता हैं कि विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश किया जा रहा है.लेकिन राजद कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं.
हम चुप नहीं बैठेंगे, हमारा भी समय आएगा, – तेजस्वी यादव ने कहा.
केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप
तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है.उन्होंने कहा कि:
छोटे व्यवसायियों को लगातार परेशान किया जा रहा है.
किसानों को अब तक उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) नहीं मिल पा रहा है .
बेरोजगारी बढ़ रही है और युवाओं को ठोस अवसर नहीं मिल रहा है .
उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि ,मोदी जी रील को ही रोजगार बता रहे हैं.
नीतीश कुमार अधिकारियों के मुख्यमंत्री हैं, जनता के नहीं
अपने भाषण में तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी सीधा हमला बोला है.उन्होंने कहा कि
नीतीश कुमार अधिकारियों के मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं, जनता से उनका सीधा संवाद खत्म हो गया है.
उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार में जनता का कोई काम नहीं हो रहा है और विकास की रफ्तार पूरी तरह अवरुद्ध है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राजद द्वारा चुनाव से पहले घोषित योजनाओं,महिलाओं, युवाओं, किसानों, नौकरी और रोजगार से जुड़ी योजनाओं,को मौजूदा सरकार को मजबूरी में लागू करना ही होगा.
17 फरवरी को कर्पूरी ठाकुर पुण्यतिथि का आयोजन
तेजस्वी यादव ने घोषणा किया कि 17 फरवरी 2026 को जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर बापू सभागार, पटना में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से इसमें बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील किया है.
ये भी पढ़े :20 साल का सुशासन बनाम बिहार की हकीकत: क्यों आज भी सबसे पीछे है राज्य?
ये भी पढ़े :सामाजिक न्याय या सामाजिक अन्याय? OBC के सवाल पर सरकार की कथनी-करनी बेनकाब
भव्य स्वागत और सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि तेजस्वी यादव के आगमन से पहले झारखंड से आए आलिया बैंड ने स्वागत धुन बजाई. राजद महिला प्रकोष्ठ की ओर से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अनीता भारती के नेतृत्व में पारंपरिक तरीके से गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत किया गया.
मुंबई के प्रसिद्ध गायक विनोद गवार की गायिकी ने पूरे समारोह को यादगार बना दिया.राजद कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया था और कार्यकर्ताओं के लिए भोजन, नाश्ता, चाय, बिस्कुट, जलेबी, सेव और बुनिया की विशेष व्यवस्था की गई थी.
सैकड़ों नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, विधान पार्षदों और पदाधिकारियों ने तेजस्वी प्रसाद यादव को मखाना की माला, शॉल, बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया. कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने यह स्पष्ट कर दिया कि राजद संगठन पूरी मजबूती के साथ आगामी संघर्षों के लिए तैयार है.
निष्कर्ष
तेजस्वी प्रसाद यादव का यह अभिनंदन समारोह केवल स्वागत कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह आने वाले राजनीतिक संघर्षों और जनआंदोलनों का स्पष्ट संकेत था। उनके भाषण ने यह साफ कर दिया कि राजद अब संगठनात्मक मजबूती, जन मुद्दों और सामाजिक न्याय की राजनीति के साथ नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने को तैयार है.

I am a blogger and social media influencer. I have about 5 years experience in digital media and news blogging.



















