उत्तर भारत में बाढ़ का कहर: शास्त्री पार्क पहुंचे केजरीवाल

| BY

Ajit Kumar

भारत
उत्तर भारत में बाढ़ का कहर: शास्त्री पार्क पहुंचे केजरीवाल

पीड़ितों की दयनीय स्थिति देख उठाई आवाज

तीसरा पक्ष ब्यूरो नई दिल्ली, 5 सितंबर 2025 –उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे हैं. भारी बारिश और नदियों के उफान ने हालात इतना बिगाड़ दिया हैं कि हजारों परिवार बेघर हो चुके हैं.दिल्ली में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने से निचले इलाकों में बसे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. राजधानी के शास्त्री पार्क इलाके का हालात जानने पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावितों से सीधे बातचीत की और उनकी पीड़ा को सुना.इस दौरान सामने आए हालात ने न केवल आम लोगों को बल्कि सरकार को भी झकझोर कर रख दिया है.

राहत शिविरों की स्थिति पर केजरीवाल का ट्वीट

पीड़ितों से मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने हालात का ब्यौरा अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट @ArvindKejriwal पर साझा किया.उन्होंने लिखा है कि,

पूरा उत्तर भारत अभी बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहा है. दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले परिवार बेहद मुश्किल हालात में हैं.आज शास्त्री पार्क में प्रभावित लोगों से मिला.लोगों ने केजरीवाल को बताया कि राहत शिविरों में न खाने के लिये कोई व्यवस्था किया गया है और ना ही पिने लायक पानी की सुविधा है. राहत शिविरों का हालात इतना बदतर हैं कि लोग बारिश के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं.अरविंद केजरीवाल हालात जानने के बाद उन्होंने दिल्ली सरकार से अपील किया कि तुरंत प्रभावितों को राहत की सुविधाएँ मुहैया कराया जाये और केंद्र सरकार से निवेदन है कि पूरे उत्तर भारत के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए तुरंत कदम उठाया जाये.

केजरीवाल का यह बयान स्पष्ट करता है कि दिल्ली सरकार को तुरंत राहत कार्यों को तेज़ करना होगा और केंद्र को भी पूरे उत्तर भारत के लिए समन्वित योजना बनानी होगी.

शास्त्री पार्क में बदतर स्थिति

अरविंद केजरीवाल जब शास्त्री पार्क पहुंचे और लोगो से मिला तो वहां के लोगों ने उन्हें अपनी समस्याएं बतलाये और वहाँ के.स्थानीय निवासियों ने कहा कि राहत शिविरों में हालात बेहद खराब है न तो भोजन की व्यवस्था है और न ही पीने योग्य पानी की कोई सुविधा किया गया है . कई परिवारों को मजबूरन खुले आसमान के नीचे सोना पड़ रहा है. बच्चों और बुजुर्गों की हालत सबसे ज्यादा दयनीय है और हालात काफी ख़राब है.महिलाएं और छोटे बच्चे लगातार बारिश के बीच ठंड और गीलेपन से जूझ रहे हैं.

राहत शिविरों की खामियां उजागर

राहत शिविरों का उद्देश्य बाढ़ पीड़ितों को अस्थायी सहारा देना होता है. लेकिन वहां पहुंचने वाले लोगों ने जो हालात बताए, वे प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करते हैं. न पर्याप्त दवाइयों का इंतज़ाम है और न ही साफ-सफाई की कोई व्यवस्था है. जिन परिवारों ने अपने घर और सामान सब कुछ खो दिया है. अब वे राहत शिविरों में भी असुविधा और बदहाली का सामना कर रहे हैं.

केजरीवाल की चिंता और अपील

इन हालातों को देखकर अरविंद केजरीवाल ने तुरंत दिल्ली सरकार से राहत कार्यों को तेज़ करने की अपील किया है.उन्होंने कहा है कि बाढ़ पीड़ित परिवारों को खाने-पीने की वस्तुएं, दवाइयां और सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है. साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से भी निवेदन किया कि केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों को प्राथमिकता दिया जाये.

उत्तर भारत का बढ़ता संकट

दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्य भी इस बाढ़ से गहराई से प्रभावित हैं.हजारों एकड़ फसलें नष्ट हो चुकी हैं. सैकड़ों गांव पानी में डूब गए हैं और लाखों लोग सुरक्षित ठिकानों पर पलायन कर रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी इलाकों से आने वाला पानी आने वाले दिनों में स्थिति को और भयावह बना सकता है.

प्रशासन पर उठ रहे सवाल

जब भी प्राकृतिक आपदाएं आती हैं, प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े हो जाते हैं. शास्त्री पार्क जैसे इलाके में राहत शिविरों की खामियां यह साबित करती हैं कि आपदा प्रबंधन तंत्र समय रहते सक्रिय नहीं हो पाया.लोगों का कहना है कि अगर पहले से पुख्ता इंतजाम किए जाते तो आज उन्हें खुले आसमान तले रात बिताने के लिए मजबूर न होना पड़ता.

निष्कर्ष

उत्तर भारत की बाढ़ एक गहरी त्रासदी है, जिसने लाखों लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. इस आपदा ने यह भी उजागर कर दिया कि सरकार और प्रशासन को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में और मजबूत कदम उठाने की आवश्यकता है. अरविंद केजरीवाल की अपील से उम्मीद जागी है कि राज्य और केंद्र सरकार दोनों मिलकर बाढ़ पीड़ितों को त्वरित राहत उपलब्ध कराएँगे.फिलहाल लोग इंतज़ार कर रहे हैं कि उनकी परेशानियों का समाधान कब और कैसे होगा।

Trending news

Leave a Comment