बोले – लगातार हो रहा भेदभाव और अपमान
तीसरा पक्ष ब्यूरो लखनऊ, 25 अगस्त 2025 –समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मौजूदा सरकार पर एक बार फिर से गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा कि देश में पिछड़े और वंचित वर्गों के साथ नाइंसाफी बढ़ता जा रहा है. उनका कहना है कि सरकार न केवल भेदभाव कर रही है. बल्कि आरक्षण जैसे संवैधानिक अधिकार को भी खत्म करने की दिशा में काम कर रहा है.
पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स हैंडल से साझा किए गए बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि,
हम सब लोग एक सूत्र में इसीलिए बंधे हैं क्योंकि हम लोगों के साथ लगातार इस सरकार में भेदभाव, अपमान हो रहा है, हमारे आरक्षण को छीना जा रहा है.
समाज में गहराता असंतोष
हाल के वर्षों में आरक्षण को लेकर कई तबकों में असंतोष बढ़ा है.विशेष रूप से नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण के अवसरों में कटौती को लेकर पिछड़े, दलित और आदिवासी समुदायों में नाराज़गी देखा जा रहा है.
अखिलेश यादव के ताजा बयान से यह साफ है कि वह इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक मोर्चेबंदी की तैयारी में हैं.
ये भी पढ़े :शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर सत्ता का प्रहार? राहुल गांधी बोले – डरी हुई है सरकार
ये भी पढ़े :SSC छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर प्रियंका गांधी ने जताई नाराजगी
सामाजिक न्याय बनाम सत्ता की नीति
खिलेश यादव बार-बार इस बात पर ज़ोर देते आये हैं कि आरक्षण कोई भीख नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकार है.उनका मानना है कि सरकार की नीतियां सामाजिक संतुलन को बिगाड़ने का काम कर रहा हैं और यह सीधे तौर पर संविधान की आत्मा के खिलाफ है.
क्या विपक्ष की नई रणनीति बन रही है?
राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो अखिलेश यादव का यह बयान सामाजिक न्याय को केंद्र में रखकर विपक्ष की एक नई रणनीति की ओर इशारा कर सकता है.
यह भी संभव है कि आगामी चुनावों में यह मुद्दा प्रमुख भूमिका निभाए, और समाजवादी पार्टी इस पर जन आंदोलन की राह भी अपना सकता है.
निष्कर्ष
अखिलेश यादव का यह बयान न सिर्फ सत्ता पर सीधा हमला है. बल्कि यह दर्शाता है कि समाज में बढ़ते भेदभाव और आरक्षण कटौती को लेकर अब राजनीतिक दल खुलकर मैदान में उतर रहे हैं.
आने वाले समय में यह मुद्दा केवल सामाजिक ही नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस का भी बड़ा हिस्सा बन सकता है.
मेरा नाम रंजीत कुमार है और मैं समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर (एम.ए.) हूँ. मैं महत्वपूर्ण सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर गहन एवं विचारोत्तेजक लेखन में रुचि रखता हूँ। समाज में व्याप्त जटिल विषयों को सरल, शोध-आधारित तथा पठनीय शैली में प्रस्तुत करना मेरा मुख्य उद्देश्य है.
लेखन के अलावा, मूझे अकादमिक शोध पढ़ने, सामुदायिक संवाद में भाग लेने तथा समसामयिक सामाजिक-राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा करने में गहरी दिलचस्पी है.



















