Bihar Politics:नीतीश कुमार का अमित साह के सामने यह बयान, हमसे गलती हुई कि

| BY

kmSudha

बिहार
Add a heading तीसरा पक्ष

अमित साह ने भी कहा की पहले 2025 में NDA की सरकार , फिर बिहार …..

तीसरा पक्ष ब्यूरो : , 30 मार्च 2025 को पटना के बापू सभागार पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित साह के सामने अपनी गलती वाली बात एक बार फिर दुहराई। उन्होंने यह भाषण सहकारिता विभाग से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान दिया, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार द्वारा बिहार को दी गई विशेष आर्थिक सहायता और विभिन्न योजनाओं की सराहना की। उन्होंने सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, बाढ़ नियंत्रण, मखाना बोर्ड की स्थापना और नए हवाई अड्डों के विकास जैसे कार्यों का उल्लेख किया, जो बिहार के विकास में योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अतीत में उनसे गलती हुई थी जब वह दो बार महागठबंधन की ओर चले गए थे, लेकिन अब उन्होंने दृढ़ता से कहा कि वह एनडीए के साथ बने रहेंगे और भविष्य में ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे। नीतीश कुमार ने कहा, “हमसे गलती हुई कि हम दो बार उधर चले गए, अब हमने तय कर लिया है कि ऐसा कभी नहीं होगा।” यह बयान उनकी राजनीतिक प्रतिबद्धता को स्पष्ट करता है।

उन्होंने अपने शासनकाल की उपलब्धियों का भी जिक्र किया, खासकर 2005 के बाद बिहार में आए बदलावों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पहले राज्य में अराजकता थी, लोग शाम को घर से बाहर नहीं निकलते थे, और हिंदू-मुस्लिम विवाद आम थे। लेकिन उनकी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे में सुधार कर राज्य को प्रगति के पथ पर ला खड़ा किया। यह भाषण न केवल उनकी सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा था, बल्कि उनकी भविष्य की योजनाओं और गठबंधन के प्रति निष्ठा का भी संकेत देता है।

अमित साह ने क्या कहा ?

इस अवसर पर नीतीश कुमार के सामने गृहमंत्री अमित साह ने भी बिहार में मानो बिहार विधान सभा 2025 का बिगुल फूक दिया। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियाँ गिनाते हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर भी खूब हमला बोला। अमित साह ने कहा कि बिहार फिर से NDA की सरकार बनने के बाद बंद चीनी मिले भी खुल जाएगी और शेष काम भी पुरे किये जायेंगे।

Leave a Comment