भाजपा कार्यालय में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती से पहले अनूठी कार्यशाला

| BY

Ajit Kumar

कला-साहित्यबिहार

तीसरा पक्ष ब्यूरो: पटना, 13 मई को भाजपा ने अपने बिहार प्रदेश कार्यलय में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के पूर्व एक कार्यशाला आयोजित किया.जिसमे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा उपस्थित रहे. जायसवाल ने कहा की 21 मई से 31 मई तक भाजपा द्वारा ‘सुशासन और विरासत’ अभियान चलाकर जन-जन को महारानी अहिल्याबाई के महान कार्य को बताने का काम किया जायेगा.

Untitled design 21 तीसरा पक्ष

अहिल्याबाई की धर्मार्थ और सेवार्थ कार्य, अप्रतिम उदाहरण : जायसवाल

बिहार भाजपा महिला मोर्चा द्वार आयोजित इस कार्यशाला में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई का धर्मार्थ-सेवार्थ कार्य इतिहास में अद्वितीय उदाहरण है. उन्होंने कई धार्मिक कार्य किये.उन्होंने कहा कि महारानी के जीवन को अगर देखा जाए तो स्पस्ट पता चलता है कि उस समय की महिलाएं सशक्त थीं. उन्होंने धर्म को ही राजधर्म के सिद्धांत को माना था.भाजपा विरासत को बचाने को लिये अभियान चला रहा हैजो की एक बहुत बड़ी बात है.दिलीप जायसवाल: 21-31 मई तक महारानी अहिल्याबाई के जीवन पर विशेष कार्यक्रम चलेगा और लोगो को इनके विषय में बताया जायेगा.

अहिल्याबाई के कार्य एवं विचार आज भी प्रासंगिक: जायसवाल

डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 300 वर्ष पूर्व हुआ था लेकिन उनके द्वारा किया गया कार्य एवं विचार आज भी प्रासंगिक हैं. नागरिकों के कल्याण हेतु पक्की सड़कों का निर्माण, कुओं व तालाबों की खुदाई, महिलाओं के लिए शिक्षा के द्वार खोलना, प्राचीन मंदिरों का पुनरुद्धार और धर्मशालाओं का विकास करना.अहिल्याबाई के द्वारा किया गया यह कार्य उनको एक कुशल प्रशासक की श्रेणी में खड़ा करते हैं.

Untitled design 24 तीसरा पक्ष

महापुरुषों के विषय में बच्चों को जानने का अधिकार: रेखा वर्मा

रेखा वर्मा ने इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि महापुरुष हमारी प्रेरणा है.लेकिन हम लोग इन महापुरषो के बारे में अपने बच्चो को नहीं बता रहे है.जिसने समाज और देश को ऊंचाईयों पर लेकर जाता है, उसके बारे में देश के जनता को जानने का अधिकार भी है और पीढ़ी दर पीढ़ी बच्चों को भी यह जानने का अधिकार है कि कैसे यह देश बढ़ा है.उसने कहा कि आज भाजपा इन सारे विषयों को लेकर कार्यक्रमों के द्वारा जनता को बताने का कार्य कर रही है.महारानी अहिल्याबाई ऐसी शख्सियत हैं जिनका देश और समाज को आगेबढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

Untitled design 23 तीसरा पक्ष

महारानी अहिल्याबाई एक क्रांतिकारी महिला प्रशासक: धर्मशीला गुप्ता

बिहार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर को एक प्रेरणादायी और क्रांतिकारी महिला प्रशासक के रूप में बताते हुये उन्होंने कहा कि महारानी का जीवन चुनौतियों और संघर्षों से भरा था.आपने शासन क्षेत्र में कुटीर और लघु उद्योग खोलकर आत्मनिर्भर बनने के रास्ते उन्होंने दिखाए.इस कार्यशाला में संगठन महामंत्री भिखूभाई दालसानिया, विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी, निवेदिता सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे.

Leave a Comment