हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा भाजपा का राष्ट्र गौरव अभियान

| BY

Ajit Kumar

अन्य ख़बरें

तिरंगा केवल झंडा नहीं, हमारी पहचान है – भाजपा का जन-जागरण अभियान

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 13 अगस्त :प्रेम रंजन पटेल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा अभियान के प्रदेश संयोजक द्वारा प्रेस बयान,
देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा जैसे राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत अभियानों की शुरुआत किया है. यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किया गया है. जिसमें स्वतंत्रता के 75 वर्षों से अधिक की गौरवगाथा को आम जनता से जोड़ा जा रहा है.

हर घर तिरंगा – राष्ट्रीय गौरव का व्यक्तिगत उत्सव

हर घर तिरंगा, अभियान का मूल उद्देश्य है कि भारत का तिरंगा हर नागरिक के घर पर गर्व के साथ फहराए.यह प्रतीक है न केवल आज़ादी के प्रति सम्मान का बल्कि उस जिम्मेदारी का भी जो हर भारतीय नागरिक पर समान रूप से है.

13 से 15 अगस्त तक, सभी नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इसके लिए राज्य जिला और मंडल स्तर पर विशेष टोलियों का गठन किया गया है जो घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहा हैं. बच्चों और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रहा है – स्कूलों में झंडोतोलन, जनसंपर्क अभियानों और सोशल मीडिया के माध्यम से इस अभियान को जन-आंदोलन बनाया जा रहा है.

ये भी पढ़े :लखनऊ मेट्रो फेज-1B को केंद्र की मंजूरी
ये भी पढ़े :गुजरात से आए नेता, बिहार के बने वोटर? तेजस्वी यादव का बड़ा खुलासा!

तिरंगा यात्रा – भारत की एकता का चलायमान प्रतीक

तिरंगा यात्रा, सिर्फ एक रैली नहीं बल्कि राष्ट्रीय चेतना की गूंज है.इस यात्रा में लोग पैदल, बाइक और गाड़ियों के काफिले के साथ हाथों में तिरंगा लिए निकलते हैं – गांवों, कस्बों और शहरों की गलियों में एकता और गर्व का संदेश फैलाते हैं.

जिला और मंडल स्तर पर इन यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है.जिनमें प्रमुख नेताओं की भागीदारी तय किया गया है.इस यात्रा के माध्यम से:

स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि दिया जा रहा है.

युवाओं को देश की संप्रभुता और अखंडता से जोड़ने का प्रयास हो रहा है.

विविधता में एकता का संदेश जन-जन तक पहुँच रहा है.

स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े स्थलों पर सफाई और पुष्पांजलि अर्पित कर सम्मान जताया जा रहा है.

इसके साथ ही 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है ताकि देश उस दर्द को भी याद रखा जाये जो आज़ादी के साथ जुड़ा था.

जनभागीदारी से राष्ट्रभक्ति की अलख

भाजपा का यह अभियान केवल एक राजनैतिक पहल नहीं है बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रयास भी है. इसकी तीन प्रमुख विशेषताएं हैं.

राष्ट्रभक्ति का वातावरण: देशभर में तिरंगा उत्सव के माध्यम से एक नई देशभक्ति की लहर फैल रहा है.

युवाओं की भागीदारी: स्कूल, कॉलेज और सामाजिक संगठनों को जोड़कर नई पीढ़ी को राष्ट्रीय गौरव से जोड़ा जा रहा है.

संगठनात्मक सक्रियता: यह अभियान भाजपा को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने के साथ-साथ राष्ट्रीय मुद्दों पर जनसमर्थन भी मजबूत कर रहा है.

तिरंगा – हमारी एकता और पहचान का प्रतीक

हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा महज़ आयोजनों की श्रृंखला नहीं हैं बल्कि वे भारत की आत्मा, सम्मान और एकता का उत्सव हैं.भाजपा का यह प्रयास है कि हर भारतीय नागरिक तिरंगे को केवल झंडा नहीं बल्कि अपनी पहचान अपनी जिम्मेदारी और अपने गौरव का प्रतीक समझे.

यह अभियान आने वाली पीढ़ियों को यह याद दिलाता रहेगा कि भारत की विविधता में एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है – और तिरंगे के नीचे हम सब एक हैं.

Trending news

Leave a Comment