क्या बिहार में लोकतंत्र की हत्या हो रही है?
तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना,26 अगस्त 2025 —कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दिया है. उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा-जेडीयू गठबंधन पर चुनावी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा है कि ये दल जनता का समर्थन खोने के बाद अब ,वोट चोरी की रणनीति अपना रहे हैं.
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए अपने आधिकारिक बयान में प्रियंका गांधी ने दावा किया कि बिहार में बड़ी संख्या में गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को उनके मतदान के अधिकार से वंचित किया जा रहा है.
भाजपा और जेडीयू की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है. महंगाई, बेरोजगारी, पलायन और आर्थिक अस्थिरता जैसी समस्याएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं.अब ये पार्टियाँ सत्ता में बने रहने के लिए वोटों की हेराफेरी कर रही हैं — प्रियंका गांधी
संविधानिक अधिकार को लेकर दी चेतावनी
प्रियंका गांधी ने अपने पोस्ट में भारतीय संविधान का हवाला देते हुए कहा कि देश के हर नागरिक को वोट देने का अधिकार है.और कोई भी ताकत यह अधिकार नहीं छीन सकती.उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस गरीबों और वंचितों के एक-एक वोट की रक्षा करेगी.
हम एक भी वोट चोरी नहीं होने देंगे. यह लोकतंत्र की हत्या है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.
ये भी पढ़े :शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर सत्ता का प्रहार? राहुल गांधी बोले – डरी हुई है सरकार
ये भी पढ़े :बिहार के जमानिया में दलित परिवारों पर कहर
चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गर्म
बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों लेकर के तैयारीयां काफी जोरों पर है.ऐसे में कांग्रेस का यह आरोप न केवल राजनीतिक सरगर्मियों को बढ़ा रहा है. बल्कि सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए एक नई चुनौती भी बन सकता है.हाल के दिनों में विपक्ष लगातार यह सवाल उठा रहा है कि क्या चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष रहेगी?
अब तक नहीं आई भाजपा-जेडीयू की प्रतिक्रिया
प्रियंका गांधी के इन गंभीर आरोपों के बाद अब सबकी नजर भाजपा और जेडीयू की प्रतिक्रिया पर टिकी है.अब तक किसी बड़े नेता की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
जनता के मुद्दे बन रहे चुनावी हथियार
बिहार में बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और पलायन जैसे मुद्दे पहले से ही जनता में असंतोष फैला रहे हैं. ऐसे में वोट के अधिकार से छेड़छाड़ जैसे आरोप सत्ता पक्ष के लिए भारी पड़ सकते हैं.
निष्कर्ष
प्रियंका गांधी द्वारा लगाया गया वोट चोरी का आरोप बिहार की चुनावी राजनीति में एक नया मोड़ ला सकता है. यदि यह मामला और गंभीर हुआ, तो चुनाव आयोग और न्यायपालिका की भूमिका पर भी सवाल उठ सकते हैं.
लोकतंत्र की नींव ही जनता के वोट पर टिकी होती है — ऐसे में इस तरह के आरोप को नजरअंदाज करना कठिन होगा
I am a blogger and social media influencer. I am engaging to write unbiased real content across topics like politics, technology, and culture. My main motto is to provide thought-provoking news, current affairs, science, technology, and political events from around the world.



















