आर्थिक सर्वेक्षण के हवाले से विपक्ष के नेता ने सरकार की सोच पर उठाए सवाल
तीसरा पक्ष ब्यूरो नई दिल्ली,11 फरवरी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आर्थिक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए वैश्विक हालात पर गंभीर चिंता व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि दुनिया एक स्थिर व्यवस्था से निकलकर अस्थिरता और संघर्ष के नए दौर में प्रवेश कर रहा है.कांग्रेस के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट के हवाले से दिए गए इस बयान में उन्होंने भू-राजनीतिक तनाव, ऊर्जा और वित्तीय हथियारों के बढ़ते उपयोग, डॉलर की चुनौती और बदलते वैश्विक शक्ति संतुलन पर विस्तार से बात किया है .
राहुल गांधी का यह वक्तव्य केवल राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि वैश्विक परिदृश्य की गहरी समीक्षा के रूप में देखा जा रहा है.उन्होंने सरकार के उस दावे पर भी सवाल उठाया है जिसमें कहा गया था कि ,युद्ध का युग समाप्त हो गया है.
आर्थिक सर्वेक्षण से निकले दो बड़े संकेत
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा है कि उन्होंने आर्थिक सर्वेक्षण का अध्ययन किया और उसमें दो मुख्य बिंदु स्पष्ट रूप से सामने आया है.
बढ़ते भू-राजनीतिक संघर्ष
पहला बिंदु यह था कि दुनिया एक ऐसे दौर में जी रहा है जहां भू-राजनीतिक संघर्ष तेज हो रहा हैं. चीन, रूस और अन्य शक्तियां अमेरिका के प्रभुत्व को चुनौती दे रहा हैं. वैश्विक शक्ति संतुलन बदल रहा है और बहुध्रुवीय व्यवस्था आकार लेता जा रहा है .
उन्होंने कहा कि यह केवल कूटनीतिक प्रतिस्पर्धा नहीं है, बल्कि आर्थिक, सैन्य और रणनीतिक स्तर पर व्यापक टकराव का संकेत है. ऐसे माहौल में वैश्विक शांति और स्थिरता पर सीधा असर पड़ता है.
ऊर्जा और वित्तीय हथियारों का दौर
दूसरा महत्वपूर्ण बिंदु ऊर्जा और वित्तीय हथियारों के बढ़ते इस्तेमाल से जुड़ा हुआ है. राहुल गांधी ने कहा कि आज ऊर्जा आपूर्ति, तेल-गैस, सेमीकंडक्टर, सप्लाई चेन और अंतरराष्ट्रीय भुगतान प्रणाली तक को रणनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.
उन्होंने संकेत दिया कि प्रतिबंधों , डॉलर आधारित वित्तीय प्रणाली और व्यापार अवरोधों का उपयोग अब केवल आर्थिक नीति नहीं, बल्कि राजनीतिक दबाव के औजार के रूप में किया जा रहा है. यह प्रवृत्ति दुनिया को स्थिरता से अस्थिरता की ओर धकेल रहा है.
युद्ध का युग समाप्त हो गया – क्या यह धारणा सही है?
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के उस कथन का उल्लेख भी किया है जिसमें कहा गया था कि युद्ध का युग समाप्त हो चुका है.उन्होंने इस पर असहमति जताते हुए कहा है कि वास्तविकता इसके विपरीत है.
उनके अनुसार, दुनिया पारंपरिक युद्धों के साथ-साथ साइबर युद्ध, आर्थिक युद्ध, तकनीकी युद्ध और प्रॉक्सी संघर्षों के दौर में प्रवेश कर चुका है. ऐसे में यह मान लेना कि युद्ध का युग समाप्त हो गया है, वास्तविक परिस्थितियों को नजरअंदाज करना है.
उन्होंने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण भी इसी अस्थिरता की ओर संकेत करता है और इस तथ्य को स्वीकार करना आवश्यक है ताकि भारत अपनी रणनीति स्पष्ट कर सके.
डॉलर को चुनौती और बदलता वैश्विक परिदृश्य
राहुल गांधी ने अपने वक्तव्य में अमेरिकी डॉलर के वैश्विक प्रभुत्व को मिल रही चुनौती का भी उल्लेख किया है.उन्होंने कहा कि यदि डॉलर की स्थिति कमजोर होता है और वैकल्पिक भुगतान प्रणालियां मजबूत होता हैं, तो वैश्विक वित्तीय ढांचा पूरी तरह बदल सकता है.
यह बदलाव भारत जैसे उभरते देशों के लिए अवसर भी हो सकता है और जोखिम भी.यदि वैश्विक बाजार अस्थिर होता हैं, तो इसका सीधा असर भारतीय अर्थव्यवस्था, निर्यात, निवेश और मुद्रा विनिमय दर पर पड़ेगा.
उन्होंने कहा कि हम एक ऐसे युग में प्रवेश कर रहे हैं जिसकी भविष्यवाणी करना कठिन है. यह अनिश्चितताओं से भरा समय है और इसके लिए ठोस तैयारी की जरूरत है.
भारत के लिए क्या हैं चुनौतियां?
राहुल गांधी के अनुसार, बदलती वैश्विक परिस्थितियों में भारत को तीन प्रमुख चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.
आर्थिक अस्थिरता – वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव का सीधा प्रभाव घरेलू अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है.
ऊर्जा सुरक्षा – यदि ऊर्जा आपूर्ति बाधित होती है तो महंगाई और विकास दर पर असर पड़ेगा.
रणनीतिक संतुलन – बहुध्रुवीय दुनिया में भारत को अपने कूटनीतिक संबंधों को सावधानी से संतुलित करना होगा.
उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि केवल बयानबाजी से काम नहीं चलेगा, बल्कि ठोस नीति, पारदर्शिता और दीर्घकालिक रणनीति की आवश्यकता है.
ये भी पढ़े :भारत की Epstein Files: शेल्टर होम कांड और सिस्टम की नाकामी की कहानी
ये भी पढ़े :देशभक्ति का ठेका किसके पास? राजनीति में राष्ट्रवाद की असली तस्वीर
राजनीतिक विमर्श या राष्ट्रीय चिंता?
राहुल गांधी के इस बयान को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है. एक ओर यह सरकार की विदेश नीति और सुरक्षा दृष्टिकोण पर सवाल उठाता है, वहीं दूसरी ओर यह राष्ट्रीय बहस का विषय भी बनता है कि क्या भारत वास्तव में वैश्विक अस्थिरता के लिए तैयार है.
कांग्रेस का कहना है कि सरकार को वास्तविकताओं को स्वीकार करते हुए व्यापक संवाद शुरू करना चाहिये. वहीं सत्तापक्ष का मत है कि भारत मजबूत नेतृत्व के कारण वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है.
निष्कर्ष: अस्थिरता के युग में स्पष्ट रणनीति की जरूरत
लोकसभा में राहुल गांधी का यह वक्तव्य वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था के बदलते स्वरूप पर गंभीर बहस को जन्म देता है.आर्थिक सर्वेक्षण के हवाले से उन्होंने जो संकेत दिये है, वे यह दर्शाता हैं कि दुनिया एक परिवर्तनशील दौर से गुजर रहा है.
चाहे इसे राजनीतिक बयान माना जाए या रणनीतिक चेतावनी, यह स्पष्ट है कि भू-राजनीतिक संघर्ष, ऊर्जा और वित्तीय हथियारों का बढ़ता उपयोग, और डॉलर को मिल रही चुनौती आने वाले समय को जटिल बना सकता हैं.
ऐसे में भारत के लिए आवश्यक है कि वह यथार्थवादी दृष्टिकोण अपनाए, वैश्विक बदलावों को समझे और दीर्घकालिक रणनीति तैयार करे. क्योंकि यदि दुनिया अस्थिरता के युग में प्रवेश कर रहा है, तो तैयारी ही सबसे बड़ी ताकत होगी.

I am a blogger and social media influencer. I have about 5 years experience in digital media and news blogging.



















