पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर राजद शिक्षक प्रकोष्ठ ने मनाया शिक्षक दिवस

| BY

Ajit Kumar

बिहार
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर राजद शिक्षक प्रकोष्ठ ने मनाया शिक्षक दिवस

इस अवसर पर कई शिक्षाविद और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 5 सितम्बर 2025 –बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) शिक्षक प्रकोष्ठ ने आज अपने प्रदेश कार्यालय कक्ष में पूर्व राष्ट्रपति और महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को धूमधाम से शिक्षक दिवस के रूप में मनाया. इस अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमार राय के नेतृत्व में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

इस अवसर पर कई शिक्षाविद और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे

शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने इस मौके पर केक काटकर आपसी एकता और गुरुजनों के योगदान का सम्मान किया.कार्यक्रम का संचालन भी प्रदेश अध्यक्ष कुमार राय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ.

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख चेहरे

इस अवसर पर कई शिक्षाविद और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे. इनमें मुख्य रूप से –

मधेपुरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. कुमार चंद्रदीप यादव

डॉ. राजेंद्र सिंह

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. कुमारी अनुपम सिन्हा

प्रदेश महासचिव डॉ. ललन कुमार राय

प्रदेश महासचिव डॉ. अजीत कुमार कुशवाहा

प्रदेश कोषाध्यक्ष शत्रुध्न प्रसाद यादव

जिला अध्यक्ष समस्तीपुर हीरा प्रसाद यादव

जिला अध्यक्ष बगहा डॉ. कुमार ओमप्रकाश
सहित उपेंद्र चंद्रवंशी, चंदन ठाकुर, डॉ. संतोष यादव और अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे.

शिक्षा और संस्कार पर बल

शिक्षा और संस्कार पर बल

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन केवल एक राष्ट्रपति ही नहीं, बल्कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था के प्रेरणास्रोत रहे.उनके जीवन से हमें यह सीख मिलती है कि शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे बड़ा आधार है.

शिक्षक दिवस का महत्व

राजद शिक्षक प्रकोष्ठ ने अपने संदेश में कहा कि आज के दौर में जब समाज में नैतिक मूल्यों और संस्कारों की कमी दिखती है, ऐसे समय में शिक्षक दिवस हमें अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है.

यह आयोजन सिर्फ एक औपचारिकता नहीं बल्कि शिक्षकों और उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने का एक सशक्त संदेश बनकर उभरा.

Trending news

Leave a Comment