राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में बड़े स्तर पर संगठनात्मक फेरबदल

| BY

Ajit Kumar

बिहार
राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में बड़े स्तर पर संगठनात्मक फेरबदल

अली अशरफ फातमी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारियाँ

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 20 अगस्त 2025—राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अशरफ फातमी ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़े पैमाने पर पदाधिकारियों की नियुक्तियाँ किया है.इस संबंध में जानकारी बिहार प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने दी.

राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में अब 08 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 14 राष्ट्रीय महासचिव, 24 राष्ट्रीय सचिव और 31 राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की नई टीम गठित किया गया है. एजाज अहमद ने बताया कि यह नियुक्तियाँ पार्टी के अल्पसंख्यक समुदाय के बीच संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की रणनीति का हिस्सा हैं.

लालू-तेजस्वी के विचारों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प

प्रवक्ता ने आगे कहा कि पार्टी अध्यक्ष अली अशरफ फातमी जल्द ही ,वोटर अधिकार यात्रा के बाद एक व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे.इस अभियान का उद्देश्य लालू प्रसाद यादव के समाजिक न्याय के विचारों और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विकासपरक कार्यों को अल्पसंख्यक समाज के बीच प्रभावी ढंग से पहुंचाना है.यह अभियान पूरे देश में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नए नियुक्त पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से संचालित किया जायेगा.

नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में जिन प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनमें शामिल हैं —
श्रीमती हिना शहाब, डॉ. फैयाज अहमद, मो. फैसल अली, मो. शहनवाज, मो. जावेद इकबाल अंसारी, मो. सैयद अबु दोजाना, मो. इसराइल मंसुरी और डॉ. आयशा फातिमा.

राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं —

डॉ. शमीम अहमद, मो. अख्तरूल इस्लाम शाहीन, मो. इंजार नईमी, मो. साउद आलम, मो. इजहार आसफी, मो. युसुफ सलाउदीन, डॉ. एम.एम. हसन (जो प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी संभालेंगे), मो. असीरूद्दीन, मो. अलहास अहमद मलिक, मो. रेयाजुल हक राजू, मो. मोजाहिद आलम, मो. सैयद नौशादुल नबी उर्फ पप्पू खां, मो. अमजद खां तमन्ना और मो. मुमताज आलम अंसारी.

राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारी जिन नेताओं को दिया गया है, उनमें हैं —

मो. बदरे आलम अंसारी, मो. अदीब रिजवी, मो. हुमायुं अख्तर तारिक, मो. आरिफ हुसैन (प्रवक्ता के रूप में भी), श्रीमती नीलम परवीन (प्रवक्ता के रूप में भी), मो. एजाज अहमद, मो. आरिफ जिलानी, मो. सलमान अख्तर, मो. रूस्तम खां, मो. जहीउदीन, मो. फारूक आजम, मो. जाकिर हुसैन, मो. जहीरूदीन रहमान, मो. दानिश एकबाल, मो. जाहिद अंसारी, मो. रूस्तम कुरैशी, सरदार रंजीत सिंह, मो. तनवीर अंसारी, मो. सैयद नजरे आलम उर्फ अख्तर अली, मो. शादाब आजम, मो. सबउदीन, मो. अमनुल्लाह खान, मो. फिरोज आलम और मो. इमदादुल्लाह जौहर.

इसके अतिरिक्त 31 अन्य नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित किया गया है, जिनके नाम जल्द ही सार्वजनिक किया जायेगा .

संगठन को ज़मीनी स्तर पर सशक्त बनाने का प्रयास

राजद के इस संगठनात्मक विस्तार को 2025-26 की राजनीतिक गतिविधियों की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है. पार्टी का लक्ष्य है कि अल्पसंख्यक समुदायों के बीच अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखते हुए उनके मुद्दों को राजनीतिक मुख्यधारा में और मजबूती से उठाया जाए.

Trending news

Leave a Comment