संगठन की ताकत कार्यकर्ता हैं, एनडीए सरकार उनकी तपस्या का परिणाम है: संजय सरावगी
तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना/आरा, 25 जनवरी – बिहार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी अपने निर्धारित प्रवास कार्यक्रम के तहत आज सासाराम से आरा पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका अभूतपूर्व और उत्साहपूर्ण स्वागत किया. पूरे दौरे के दौरान संगठनात्मक एकजुटता, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से देखने को मिली.

आरा आगमन के बाद प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सबसे पहले धोबीघटवा मोड़ पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. इसके पश्चात उन्होंने जगदेवनगर में समाजवादी चिंतक जगदेव प्रसाद की प्रतिमा, स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मारक, जेपी स्मारक, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तथा वीर कुंवर सिंह पार्क स्थित वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया.
महावीर मंदिर में पूजा, बिहार की समृद्धि की कामना
प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आरा स्थित महावीर मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति केवल सत्ता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों से भी गहराई से जुड़ी हुई है.

कार्यकर्ता सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब
इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष रामलीला मैदान पहुंचे, जहां आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह और जी रामजी सम्मेलन में उन्होंने शिरकत की. यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें आत्मीयता, उत्साह और अनुशासन के साथ सम्मानित किया गया.
सभा को संबोधित करते हुए संजय सरावगी ने कहा, भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं. दशकों तक जिन साथियों ने तप, त्याग और अनुशासन के साथ संगठन को सींचा है, वही आज भाजपा को एक विशाल वटवृक्ष के रूप में खड़ा करते हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनका दायित्व प्रत्येक कार्यकर्ता के सम्मान, सुरक्षा और गौरव से जुड़ा हुआ है.
एनडीए सरकार कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम
प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिहार में बार-बार एनडीए सरकार का गठन कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक निष्ठा और निरंतर संघर्ष का परिणाम है.
उन्होंने कहा,बिहार की वर्तमान एनडीए सरकार कार्यकर्ताओं की सरकार है.यह सत्ता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं की तपस्या का फल है.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुनिश्चित करें.
सरकारी योजनाओं को लेकर विपक्ष पर निशाना
संजय सरावगी ने इस दौरान नई रोजगार गारंटी योजना जी रामजी का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्ष तथ्यहीन आलोचना कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है, जबकि एनडीए सरकार गरीबों, युवाओं और किसानों के हित में लगातार काम कर रही है.
उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग का सशक्तिकरण करना है.
ये भी पढ़े :अपना–पराया का खेल: देश को कौन बाँट रहा है और क्यों?
ये भी पढ़े :दलित होना आज भी अपराध क्यों बनता जा रहा है?
जिला कोर कमिटी और संगठनात्मक बैठकों में लिया हिस्सा
प्रवास के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कोर कमिटी की बैठक की.इसके बाद जिला पदाधिकारियों, मोर्चा और मंडल अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक समीक्षा बैठक में भी शामिल हुए. उन्होंने संघ कार्यालय पहुंचकर प्रबुद्धजनों के साथ संवाद किया और व्यवसायिक सम्मान समारोह में भी शिरकत किया.
मन की बात’ कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता
इससे पूर्व संजय सरावगी काराकाट विधानसभा क्षेत्र के विक्रमगंज स्थित बूथ संख्या 69 पर पूर्व विधायक राजेश्वर राज के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को सुना.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विचार राष्ट्रसेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करते हैं तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को जनकल्याण के लिए प्रेरित करते हैं.
विभिन्न क्षेत्रों में हुआ जोरदार स्वागत
इस यात्रा के दौरान हसन बाजार, पीरो, चारपोखरी और गड़हनी समेत विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया.
इसके अतिरिक्त, सासाराम में उन्होंने जियर स्वामी जी महाराज के दर्शन किए तथा भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या से जुड़े श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं श्री हनुमत–श्रीराम महायज्ञ में भी सहभागिता की.
निष्कर्ष
कुल मिलाकर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी का यह प्रवास कार्यक्रम संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ.यह दौरा आगामी राजनीतिक रणनीतियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है.

I am a blogger and social media influencer. I have about 5 years experience in digital media and news blogging.



















