SSC छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर प्रियंका गांधी ने जताई नाराजगी

| BY

kmSudha

भारत
SSC छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर प्रियंका गांधी ने जताई नाराजगी

कहा- भ्रष्टाचार से त्रस्त युवा, सरकार चला रही लाठी

तीसरा पक्ष ब्यूरो नई दिल्ली, 25 अगस्त 2025 – दिल्ली के रामलीला मैदान में SSC परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने की घटना ने सियासी ताप बढ़ा दिया है.कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस कार्रवाई को,अमानवीय और शर्मनाक करार देते हुए केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला है.

प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से किए गए एक पोस्ट में लिखा कि, हर परीक्षा में धांधली, हर भर्ती में घोटाला और पेपर लीक से पूरे देश के युवा त्रस्त हैं. भाजपा शासन में भर्ती और परीक्षा प्रणाली में फैला भ्रष्टाचार देश के लाखों युवाओं के सपनों और करियर को गहरी चोट पहुँचा रहा है,बर्बाद कर रहा है.
.
उन्होंने आगे कहा कि सरकार युवाओं की आवाज सुनने के बजाय उन पर लाठियां बरसा रही है.जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है. छात्रों पर इस तरह की क्रूरता की बजाय, उनकी समस्याओं पर विचार किया जाना चाहिये.

क्या है मामला?

SSC (Staff Selection Commission) की विभिन्न परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक, भर्ती में देरी और पारदर्शिता की कमी को लेकर छात्रों में लंबे समय से आक्रोश है. इसी को लेकर छात्रों ने दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. तब पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया.

ये भी पढ़े :मनमोहन सिंह फेलोशिप के जरिए कांग्रेस का नया संदेश

युवाओं में गुस्सा, सरकार पर सवाल

सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर युवाओं और छात्रों में भारी नाराजगी देखा जा रहा है.कई विपक्षी दल इस मुद्दे को युवाओं के भविष्य से जोड़कर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं.

निष्कर्ष

जहां एक ओर बेरोजगारी और परीक्षा प्रणाली में भ्रष्टाचार से युवा पहले से परेशान हैं.वहीं इस तरह के बल प्रयोग से स्थिति और गंभीर हो रहा है.यह घटना एक बार फिर यह सोचने को मजबूर करता है, कि क्या देश की युवा शक्ति की आवाज को कुचला जा रहा है.या उसे सुना भी जाएगा?

Trending news

Leave a Comment