प्रेम रंजन पटेल ने गिनाईं NDA की 10 उपलब्धियां
तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 6 सितंबर 2025 –बिहार की राजनीति में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सवालों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा पलटवार किया है. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि तेजस्वी यादव जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष सवाल तो खड़ा करता है लेकिन अपने 15 साल के शासनकाल की नाकामियों पर कभी जवाब नहीं देता है.
NDA की ओर से दिए गए 10 जवाब
पटेल ने तेजस्वी के उठाए सवालों का सिलसिलेवार जवाब देते हुए कहा है की –
- गरीबी और पिछड़ापन
- पटेल ने दावा किया कि लालू-राबड़ी शासन के 15 वर्षों में बिहार को गरीबी की अंधेरी गली में धकेला गया.उद्योग-धंधे चौपट हो गए, केंद्र की योजनाएँ ठप पड़ी रहीं और भ्रष्टाचार चरम पर था.NDA सरकार ने सड़क, बिजली, पुल और विकास कार्यों से गरीबों की स्थिति सुधारने का प्रयास किया है.
- महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा
- उन्होंने कहा कि जिस दौर को जंगलराज कहा जाता है. उस समय महिलाएँ घर से बाहर निकलने में डरती थीं. आज हालात बदल चुके हैं—लड़कियाँ स्कूटी से कॉलेज जाती हैं.साइकिल योजना और छात्रवृत्ति ने लाखों बेटियों की पढ़ाई पूरी कराने में मदद किया है.
- स्वास्थ्य व्यवस्था
- प्रेम रंजन पटेल ने बताया कि RJD के शासन के बाद अस्पताल खंडहर में तब्दील हो चुके थे. NDA ने मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाई, दरभंगा AIIMS निर्माणाधीन है और जिलों में स्वास्थ्य सुविधाएँ बेहतर हुई हैं.
- अपराध और कानून-व्यवस्था
- पटेल के अनुसार अपहरण उद्योग और दिनदहाड़े लूट की घटनाएँ अब इतिहास बन चुकी हैं. NDA ने कानून-व्यवस्था को मजबूत किया और अपराध पर नियंत्रण स्थापित किया.
- भ्रष्टाचार
- बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार का असली प्रतीक चारा घोटाला और नौकरी के बदले जमीन घोटाला है. NDA सरकार ने पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल सिस्टम और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) लागू किया है.
- युवाओं को रोजगार
- पटेल ने बताया कि NDA शासन में लाखों युवाओं को शिक्षक, पुलिस, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य पदों पर नौकरी मिली है. साथ ही कौशल विकास योजना और स्टार्टअप नीति से नए अवसर पैदा हुए हैं.
- पलायन की समस्या
- उन्होंने कहा कि पलायन की जड़ें लालू शासन ने डाली थीं. अब IT पार्क, उद्योग और कृषि पर काम होने से धीरे-धीरे पलायन कम हो रहा है.
- शिक्षा का ढांचा
- पटेल ने कहा कि जब NDA सत्ता में आया, उस समय हज़ारों स्कूल भवन तक मौजूद नहीं थे.अब लाखों नए स्कूल बने और बड़ी संख्या में शिक्षकों की बहाली हुई है.
- निवेश और उद्योग
- RJD शासन के भ्रष्टाचार और अपहरण उद्योग की वजह से निवेशक भाग गए थे. NDA सरकार ने IT पार्क, फूड प्रोसेसिंग और निवेश नीति के जरिए निवेशकों को आकर्षित किया है.
- शिक्षा की गुणवत्ता
- उन्होंने कहा कि चौपट शिक्षा व्यवस्था RJD शासन की देन थी.NDA ने बच्चों को किताब, पोशाक, छात्रवृत्ति, साइकिल और डिजिटल शिक्षा मुहैया कराई.शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर लगातार काम हो रहा है.
विपक्ष पर हमला
पटेल ने कहा कि तेजस्वी यादव सवाल पूछकर सुर्खियाँ बटोरना चाहते हैं लेकिन यह बताने से कतराते हैं कि उनके परिवार के शासनकाल में 15 साल तक बिहार क्यों पिछड़ गया. उन्होंने दावा किया कि NDA ने विकास का रास्ता दिखाया है, जबकि विपक्ष केवल नकारात्मक राजनीति कर रहा है.
ये भी पढ़े :तेजस्वी यादव पर सियासी निशाना: बिहार बहादुरों का या बीड़ी वालों का?
ये भी पढ़े :पीएम मोदी के जन्मदिन पर बिहार भाजपा का,सेवा पखवाड़ा अभियान

I am a blogger and social media influencer. I have about 5 years experience in digital media and news blogging.



















