बिहार के उप मुख्य पार्षद ,उप सभापति और उप महापौर संघ का विशाल धरना

| BY

kmSudha

बिहार

उप मुख्य पार्षद ,उप सभापति  और उप महापौर संघ ने नगरपालिका एक्ट 2007 में आवश्यक रूप से संसोधन की मांग किया 

 

बिहार के उप मुख्य पार्षदउप सभापति और उप महापौर संघ 1 तीसरा पक्ष
पटना , गर्दनीबाग धरना स्थल

तीसरा पक्ष ब्यूरो,पटना || पटना जिला के गर्दनीबाग धरना स्थल पर उप मुख्य पार्षद ,उप सभापति और उप महापौर संघ बिहार के बैनर तले  एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया,जिसमे सरकार से माँग  किया गया कि ,नगरपालिका एक्ट 2007  में आवश्यक रूप से संसोधन कर के  उप मुख्य पार्षदों का जो वाजिब हक़ है हमें मिलना चाहिए और नगरपालिका के संविकाओ पर हस्ताक्षर करने का भी नियम बनाया जाये, आगे उन्होंने मुख्य पार्षदों के मानदेय को लेकर कहा की 8000 से बढ़ा कर 25000  मानदेय किया जाये आगे उन्होंने से यह भी मांग किया की सभी उप मुख्य पार्षदों को सुरक्षा के साथ साथ आरर्म का लाइसेंस प्रदान किया जाये .

मुख़्यमंत्री  सात निश्चय योजना पार्ट 2 में भी उप मुख्य पार्षदों को सदस्य बनाये जाने की मांग किया गया 

रोसड़ा में हुए उप मुख्य पार्षद के हत्यारा को बिना देर किए गिरफ्दारी करने की मांग  किया गया तथा मृतक के परिजनों को 5000000 पचास लाख रूपीय मुआवजा  के रूप में सरकार को देने को कहा ,मुख़्यमंत्री  सात निश्चय योजना पार्ट 2 में भी उप मुख्य पार्षदों को सदस्य बनाये जाने की मांग किया गया ,

उप मुख्य पार्षदो  को नगर के योजनाओं में प्राथमिकता दिया जायें इन्ही सब मागो को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था, इस मौके पर धरना संघ के अध्यक्ष पिंटू कुमार ,कार्यकारणी अध्यक्ष अजय प्रमोद यादव ,जयप्रकाश जी रामबालक पासवान नाजिया हसन आदी  सदस्य बिहार के हर जिले से आये हुए लोग काफी संख्या में उपस्थित थे ,

Leave a Comment