Happy New Year 2023 :नए साल 2023 की स्वागत के लिए हो जाइए तैयार ,जानिए नए साल का सबसे पहले आगाज कहाँ से होगा

| BY

kmSudha

भारतज्ञान-विज्ञान

आज हम आपको नए साल के बारे में बहुत ही रोचक जानकारी देने जा रहे है। क्या आप जानते है कि दुनिया के सभी हिस्सों में नए साल की पूर्व संध्या एक ही समय पर नहीं मनाई जाती है?

WELCOME तीसरा पक्ष

Happy New Year: दोस्तों आज 31 दिसम्बर है जो साल 2022 का आखरी दिन है. जैसे जैसे मैं यह आलेख लिख रहा हूँ वैसे वैसे घडी की सुई भी तेजी के साथ २०२३ की ओर बढती जा रही है .भारत के साथ साथ पूरी दुनिया नववर्ष की स्वागत के लिए तैयार है.क्योकि कोरोना जैसे वैश्विक महामरी के दो साल बाद यह मौका मिला है .परन्तु दुनिया के कोने कोने में  जिस तरह की  खबरे आ रही है उससे लगता हैकि हम सभी को नए साल का जश्न  जोश के साथ साथ होश मानाने की जरुरत है .

जैसा की आप जानते है कि दुनिया विविधताओं से भरी है और भौगोलिक बनावट एक जैसा नहीं है .यही कारण है कि बीते साल का अंत और नए साल की शुरुआत अलग अलग देशो में अलग अलग समय पर होती है .

यह देश सबसे पहले मनाएगा नववर्ष

ओशिनिया दुनिया का वह पहला स्थान है जहां लोग सबसे पहले नए साल का जश्न मानते है. इसके अतिरिक्त वे प्रशांत द्वीपीय देश जैसे टोंगा, किरिबाती और समोआ आदि शामिल है जो नए कैलेंडर वर्ष में सबसे पहले प्रवेश  करते हैं. इन देशों में 1 जनवरी की शुरुआत 31 दिसंबर को भारतीय मानक समय के अनुसार सुबह 10 बजे या दोपहर 3:30 बजे से होती है.

वह देश जो नववर्ष 2023 का स्वागत सबसे अंत में करेगा 

अब बात करते है उन देशो का जहाँ के लोग नए साल का स्वागत सबसे अंत में करते है . भौगोलिक बनावट के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ द्वीप जैसे बेकर द्वीप और हाउलैंड,जो जनसँख्या के मामले में निर्जन तथा शून्य मन जाता है जहां नए साल का जश्न सबसे अंत में मनाया जाता है.

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment