ED की छापेमारी पर केजरीवाल का तीखा पलटवार

| BY

Kumar Ranjit

भारत
ED की छापेमारी पर केजरीवाल का तीखा पलटवार बोले - हमारी आवाज़ दबाने की कोशिश नाकाम होगी

बोले – मोदी सरकार AAP की आवाज दबाना चाहती है

तीसरा पक्ष ब्यूरो दिल्ली, 26 अगस्त 2025 —दिल्ली की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के बाद अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है.

केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर बयान देते हुए इस छापेमारी को, राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार AAP नेताओं को टारगेट कर रही है क्योंकि आम आदमी पार्टी ही ऐसी एकमात्र आवाज है जो केंद्र की ,गलत नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर बोल रहा है.

केंद्र पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

केजरीवाल ने लिखा है कि,सौरभ भारद्वाज के घर पर ED की रेड केंद्र सरकार द्वारा एजेंसियों के दुरुपयोग का ताज़ा उदाहरण है. हमें टारगेट किया जा रहा है क्योंकि हम मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि उनकी पार्टी इन दबावों से डरने वाली नहीं है और देशहित में गलत के खिलाफ आवाज़ उठाती रहेगी.

ये भी पढ़े :जेल में थी सरकार, तब भी दिल्ली में बिजली-पानी था:अरविंद केजरीवाल

राजनीतिक बदले की रणनीति?

आम आदमी पार्टी ने पहले भी कई मौकों पर आरोप लगाया है कि केंद्र की भाजपा सरकार CBI और ED जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल करके विपक्षी दलों को डराने का प्रयास कर रहा है. इस ताजा कार्रवाई ने एक बार फिर इन आरोपों को हवा दे दिया है.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह की कार्रवाइयों का असर आगामी चुनावों पर भी पड़ सकता है.जहां केंद्र और विपक्ष के बीच टकराव और तेज़ हो रहा है.

आप, का जवाब: झुकेगा नहीं, रुकेगा नहीं

केजरीवाल ने साफ कहा है कि उनकी पार्टी किसी भी रेड या धमकी से डरकर पीछे नहीं हटेगी.
हमारी आवाज़ को दबाने की कोशिशें पहले भी हुई हैं. और आज भी हो रही हैं. लेकिन हम न झुकेंगे, न रुकेंगे.जनता के हक के लिए लड़ाई जारी रहेगी.

निष्कर्ष

सौरभ भारद्वाज के घर हुई ED की रेड ने दिल्ली की राजनीति को फिर गर्मा दिया है. जहां AAP इसे बदले की राजनीति बता रही है. वहीं भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. आने वाले दिनों में यह मुद्दा और भी तूल पकड़ सकता है.

Trending news

Leave a Comment