शोभा यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास!
तीसरा पक्ष ब्यूरो,पटना। राजधानी पटना के रूपसपुर में इस वर्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को खास बनाने के लिए स्थानीय लोगों ने एक प्रेरणादायक पहल की है. वार्ड नंबर-3 के ग्रामवासियों द्वारा संयुक्त रूप से 14 अप्रैल 2026 को रूपसपुर, जगदेवपथ, बेली रोड में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.
शोभा यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र
आयोजन के तहत दोपहर 2 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है. इसके बाद शाम 5 बजे से मंच संचालन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बाबा साहेब के विचारों पर चर्चा होगी.
बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब के प्रेरणादायक संदेश—“शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो”—को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है, ताकि समानता और न्याय के मूल्यों को मजबूत किया जा सके.
यह भी पढ़े:-
- अंबेडकर जयंती 2026: पटना में RJD का भव्य आयोजन, तैयारियां पूरी
- उन्नाव घटना: कथावाचक के साथ बर्बरता ने खड़े किए बड़े सवाल
युवाओं और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी
इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे पूरी तरह स्थानीय नागरिकों—खासकर युवाओं—ने मिलकर तैयार किया है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र और आम लोग कार्यक्रम की हर तैयारी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिससे यह आयोजन सामूहिक प्रयास का उदाहरण बन गया है.
सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश
इस तरह के स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम न केवल सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में जागरूकता भी बढ़ाते हैं। आयोजकों ने सभी नागरिकों से इस ऐतिहासिक अवसर पर शामिल होकर डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने और उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की है.
मेरा नाम रंजीत कुमार है और मैं समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर (एम.ए.) हूँ. मैं महत्वपूर्ण सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर गहन एवं विचारोत्तेजक लेखन में रुचि रखता हूँ। समाज में व्याप्त जटिल विषयों को सरल, शोध-आधारित तथा पठनीय शैली में प्रस्तुत करना मेरा मुख्य उद्देश्य है.
लेखन के अलावा, मूझे अकादमिक शोध पढ़ने, सामुदायिक संवाद में भाग लेने तथा समसामयिक सामाजिक-राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा करने में गहरी दिलचस्पी है.



















