कटिहार सड़क हादसा: RJD की 9 सदस्यीय जांच समिति 16 अप्रैल को करेगी स्थलीय निरीक्षण

| BY

Ajit Kumar

बिहार
कटिहार के कोढ़ा NH-31 पर सड़क हादसे के बाद जांच के लिए जा रही RJD की टीम

मुआवजे में देरी पर RJD की जांच टीम 16 अप्रैल को करेगी बड़ा खुलासा

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना 14 अप्रैल 2026 : बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे को लेकर राजनीति और प्रशासन दोनों ही सक्रिय हो गए हैं. इस हृदयविदारक घटना में 13 आदिवासी लोगों की मौत और करीब 20 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बड़ा कदम उठाया है.
प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद के अनुसार, पार्टी ने इस पूरे मामले की सच्चाई जानने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से 9 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. यह समिति 16 अप्रैल 2026 को घटनास्थल का दौरा करेगी.

क्या है पूरा मामला?

11 अप्रैल 2026 को कटिहार जिले के कोढ़ा स्थित NH-31 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई थी.इस हादसे ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया. मृतकों में सभी अनुसूचित जनजाति (आदिवासी) समुदाय के लोग शामिल थे, जिससे यह घटना और भी संवेदनशील बन गई.
घटना के बाद यह भी सामने आया कि मृतकों और घायलों के परिवारों को अब तक सरकारी अनुग्रह राशि (मुआवजा) नहीं मिल पाई है, जबकि ऐसे मामलों में तुरंत सहायता देने का प्रावधान है.

क्यों बनाई गई जांच समिति?

प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के निर्देश पर गठित इस समिति का मुख्य उद्देश्य है,

दुर्घटना के असली कारणों की जांच करना.
घटनास्थल की वास्तविक स्थिति का आकलन करना.
पीड़ित परिवारों को मुआवजा नहीं मिलने के कारणों की पड़ताल करना.
प्रशासनिक लापरवाही की जांच करना

यह निर्णय तब लिया गया जब पूर्व विधायक स्वीटी सीमा हेम्ब्रम और अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सत्येन्द्र शाह गोंड ने आवेदन देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है .

कौन-कौन हैं जांच समिति में शामिल?

इस 9 सदस्यीय टीम का नेतृत्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी करेंगे। समिति में शामिल प्रमुख सदस्य हैं,

अलख निरंजन उर्फ बीनू यादव (राष्ट्रीय महासचिव)
स्वीटी सीमा हेम्ब्रम (पूर्व विधायिका, संयोजक)
सारिका पासवान (प्रदेश प्रवक्ता)
सत्येन्द्र शाह गोंड (प्रदेश अध्यक्ष, ST प्रकोष्ठ)
सुशीला मरांडी (प्रदेश उपाध्यक्ष)
जीतेन्द्र उरांव (प्रदेश सचिव)
दिलीप कुमार यादव (पूर्व विधायक, पूर्णिया)
इशरत प्रवीण (जिलाध्यक्ष, कटिहार)

कब और कैसे होगी जांच?

एजाज अहमद ने बताया है कि यह जांच समिति 16 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे पटना स्थित RJD के राज्य मुख्यालय से घटनास्थल के लिए रवाना होगी,टीम मौके पर जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेगी और पूरी स्थिति का जायजा लेगी,

ये भी पढ़े :जदयू नेताओं की नाराजगी और आक्रोश तेजस्वी यादव पर क्यों? बिहार की राजनीति में उठते सवाल
ये भी पढ़े :छात्र राजनीति में बड़ा बदलाव: छात्र राजद खत्म, SSAI के रूप में नई शुरुआत

बड़ा सवाल: मुआवजा क्यों नहीं मिला?

इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर इतने दिनों बाद भी पीड़ित परिवारों को मुआवजा क्यों नहीं दिया गया? क्या इसमें प्रशासनिक लापरवाही है या कोई अन्य कारण?
जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर स्पष्ट स्थिति सामने आ पाएगी,

निष्कर्ष

कटिहार का यह हादसा सिर्फ एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि सिस्टम की संवेदनशीलता की भी परीक्षा है,RJD द्वारा बनाई गई जांच समिति से अब पीड़ित परिवारों को उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा और दोषियों पर कार्रवाई होगी,

Trending news

Leave a Comment