संगठन विस्तार और विकसित बिहार पर चर्चा
तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना,27 दिसंबर — बिहार भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने संगठन की कमान संभालने के बाद पहली बार राजधानी दिल्ली का दौरा किया.यह दौरा केवल शिष्टाचार मुलाकात तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें संगठनात्मक मजबूती, विकसित बिहार की परिकल्पना और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर गहन विमर्श हुआ. दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मार्गदर्शन प्राप्त किया, जिसे बिहार भाजपा के भविष्य की दिशा तय करने वाला कदम माना जा रहा है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात
दिल्ली पहुंचने के बाद प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात किया. इस दौरान उन्होंने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक मिथिला पेंटिंग भेंट कर बिहार की ओर से एक विशेष सौगात दी.
संजय सरावगी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के कुशल संगठनकर्ता हैं और उनके मार्गदर्शन से बिहार में संगठन विस्तार के अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी. उन्होंने यह भी बताया कि बैठक में बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को और सशक्त बनाने पर चर्चा हुई.
संगठन विस्तार पर फोकस
प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि बिहार भाजपा का प्राथमिक लक्ष्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है.इसके लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका, प्रशिक्षण कार्यक्रम, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुआ.
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को अधिक प्रभावी बनाने में निर्णायक सिद्ध होगा.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से अहम बैठक
दिल्ली दौरे के क्रम में संजय सरावगी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात किया. इस बैठक को राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
इस दौरान बिहार के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे, कानून-व्यवस्था, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई.प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अमित शाह से प्राप्त सुझाव बिहार में भाजपा के कार्यों को और अधिक प्रभावी दिशा देंगा.

विकसित बिहार की परिकल्पना
बैठक के बाद संजय सरावगी ने कहा कि अमित शाह के साथ बातचीत में विकसित बिहार की अवधारणा प्रमुख रहा.उन्होंने बताया कि बिहार को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने के लिए संगठन की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया.
प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि केंद्र और संगठन के सहयोग से बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा.

बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से संगठनात्मक चर्चा
दिल्ली प्रवास के दौरान संजय सरावगी ने भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से भी शिष्टाचार मुलाकात किया . यह बैठक लंबे समय तक चली, जिसमें बिहार के संगठनात्मक ढांचे, आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक हालात पर विस्तृत चर्चा हुई.
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि विनोद तावड़े से संगठन को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जो आने वाले समय में पार्टी की रणनीति को मजबूती प्रदान करेगा.
ये भी पढ़े :गुरु गोविंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टेका मत्था
ये भी पढ़े :सांसद खेल महोत्सव–2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
कार्यकर्ताओं में उत्साह
प्रदेश अध्यक्ष के इस दिल्ली दौरे को लेकर बिहार भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है.पार्टी नेताओं का मानना है कि शीर्ष नेतृत्व से मिली स्पष्ट दिशा और रणनीतिक मार्गदर्शन से संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी.
यह दौरा इस बात का संकेत है कि बिहार भाजपा आने वाले समय में संगठन और विकास दोनों मोर्चों पर आक्रामक और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगी.
भविष्य की रणनीति
संजय सरावगी ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं से प्राप्त मार्गदर्शन उनके कार्यों को और अधिक प्रभावशाली बनाने की दिशा में प्रेरक सिद्ध होगा.उन्होंने यह भी संकेत दिया कि जल्द ही बिहार में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और विकास केंद्रित कार्यक्रमों को गति दी जाएगी.
निष्कर्ष
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी का यह पहला दिल्ली दौरा संगठनात्मक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है.राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से हुई मुलाकातों ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी बिहार में मजबूत संगठन और विकसित राज्य के लक्ष्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
आने वाले समय में यह मार्गदर्शन बिहार भाजपा की राजनीतिक दिशा और कार्यशैली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

I am a blogger and social media influencer. I have about 5 years experience in digital media and news blogging.



















