राजद ने सुरेश यादव के निधन पर जताया गहरा शोक

| BY

Ajit Kumar

अन्य ख़बरें

तीसरा पक्ष ब्यूरो :पटना,आज 17 मई को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश महासचिव सुरेश यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. सुरेश यादव, जो पूर्वी चम्पारण के जिला अध्यक्ष भी रहे, के निधन को राजद परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया.

सांसद मीसा भारती, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता मनोज कुमार झा, राज्यसभा सांसद संजय यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, पूर्व मंत्री शमीम अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, विधायक मनोज कुमार यादव सहित अन्य नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि सुरेश यादव का योगदान पार्टी के लिए हमेशा याद रहेगा.

राजद नेताओं ने उनके परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

Leave a Comment