राहुल गांधी का बड़ा हमला: आर्थिक संकट आने वाला है, लेकिन मोदी सरकार तैयार नहीं!

| BY

Ajit Kumar

भारत
रायबरेली में सभा को संबोधित करते कांग्रेस नेता राहुल गांधी

रायबरेली में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, आर्थिक संकट को लेकर दी चेतावनी

तीसरा पक्ष ब्यूरो रायबरेली, उत्तर प्रदेश: भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस और केंद्र सरकार के बीच लगातार तीखी बहस देखने को मिल रही है. इसी कड़ी में राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री Narendra Modi और उनकी आर्थिक नीतियों पर बड़ा हमला बोला है. कांग्रेस के आधिकारिक X (Twitter) हैंडल INC India द्वारा साझा किए गए बयान में राहुल गांधी ने दावा किया है कि देश की अर्थव्यवस्था का ढांचा इस तरह बदला गया है कि आने वाले समय में यदि वैश्विक आर्थिक संकट आता है, तो भारत गंभीर मुश्किलों में फंस सकता है.

रायबरेली, उत्तर प्रदेश में जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को आने वाले समय में सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा.उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां बड़े उद्योगपतियों के पक्ष में काम कर रही हैं, जबकि आम लोगों की परेशानियों को नजरअंदाज किया जा रहा है.

देश की इकॉनमी कमजोर की गई — राहुल गांधी

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में भारत की आर्थिक संरचना में बड़े बदलाव किया गया है.उनके अनुसार, छोटे उद्योगों और स्थानीय व्यापार को कमजोर कर बड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचाने वाली नीतियां बनाई गईं है. उन्होंने दावा किया है कि यदि दुनिया में आर्थिक मंदी या बड़ा वित्तीय संकट आता है, तो भारत की वर्तमान व्यवस्था उसे झेलने में सक्षम नहीं होगी.

उन्होंने कहा कि सबसे अधिक असर उन लोगों पर पड़ेगा जो पहले से आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा हैं. किसानों की आय, बेरोजगारी और छोटे व्यापारियों की समस्याओं का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, आर्थिक तूफान ,का बोझ आम जनता पर डाला जाएगा.

अडानी-अंबानी और सरकार पर निशाना

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने उद्योगपति समूहों का भी जिक्र किया है.उन्होंने आरोप लगाया कि देश की आर्थिक नीतियों का लाभ चुनिंदा बड़े उद्योगपतियों तक सीमित है. कांग्रेस लगातार यह आरोप लगाती रही है कि केंद्र सरकार की कई नीतियां बड़े कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई गई हैं.

राहुल गांधी ने कहा कि अगर आर्थिक संकट आता है, तो उसका असर आम लोगों पर दिखाई देगा, लेकिन बड़े उद्योगपति और सत्ता में बैठे लोग सुरक्षित रहेंगे. कांग्रेस इस मुद्दे को लंबे समय से राजनीतिक बहस का केंद्र बनाती रही है और लोकसभा चुनावों के बाद भी पार्टी इस आक्रामक रणनीति को जारी रखे हुए है.

विदेश यात्रा को लेकर भी साधा निशाना

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर भी सवाल उठाया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार जनता से विदेश यात्रा कम करने या खर्च नियंत्रित करने की बात करती है, जबकि प्रधानमंत्री लगातार विदेश दौरों पर रहते हैं. कांग्रेस नेता ने इसे दोहरी नीति बताते हुए कहा कि सरकार को पहले आम लोगों की आर्थिक समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए.

हालांकि भारतीय जनता पार्टी और सरकार की ओर से कई बार कहा गया है कि प्रधानमंत्री की विदेश यात्राएं भारत के वैश्विक संबंधों और निवेश को मजबूत करने के लिए जरूरी हैं. भाजपा नेताओं का कहना है कि भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि मजबूत हुई है और विदेशी निवेश बढ़ाने में इन यात्राओं की बड़ी भूमिका रही है.

रायबरेली से कांग्रेस का राजनीतिक संदेश

रायबरेली कांग्रेस का पारंपरिक गढ़ माना जाता है.ऐसे में राहुल गांधी का यह बयान राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कांग्रेस आने वाले समय में बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक असमानता जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है.

विशेषज्ञ मानते हैं कि देश में आर्थिक मुद्दे आने वाले चुनावों में बड़ा राजनीतिक विषय बन सकता हैं. युवाओं में रोजगार को लेकर चिंता, किसानों की आय और छोटे व्यापारियों की स्थिति जैसे मुद्दों पर विपक्ष लगातार सरकार से जवाब मांग रहा है.

ये भी पढ़े :अडानी केस, अमेरिका और पीएम मोदी पर सुप्रिया श्रीनेत का बड़ा हमला, जानिए पूरा विवाद
ये भी पढ़े :NEET UG 2026 Re-Exam पर उठे सवाल: क्या 21 जून की परीक्षा होगी पूरी तरह कदाचार मुक्त?

भाजपा और कांग्रेस के बीच बढ़ेगी सियासी टकराव

राहुल गांधी के इस बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव और तेज होने की संभावना है. भाजपा जहां मोदी सरकार की आर्थिक उपलब्धियों, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका को अपनी ताकत बता रही है, वहीं कांग्रेस आर्थिक असमानता, बेरोजगारी और महंगाई को बड़ा मुद्दा बना रही है.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले महीनों में आर्थिक मुद्दों पर बयानबाजी और तेज होगी. कांग्रेस जनता के बीच यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि सरकार की नीतियों का फायदा आम लोगों तक नहीं पहुंच रहा, जबकि भाजपा अपने विकास मॉडल को जनता के सामने रख रही है.

निष्कर्ष

राहुल गांधी का यह बयान केवल राजनीतिक हमला नहीं, बल्कि देश की आर्थिक स्थिति को लेकर एक गंभीर चेतावनी के रूप में भी देखा जा रहा है.कांग्रेस लगातार यह दावा कर रही है कि सरकार की नीतियां आर्थिक असमानता बढ़ा रही हैं, जबकि केंद्र सरकार विकास और निवेश को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बता रही है.

अब देखने वाली बात यह होगी कि आने वाले समय में आर्थिक मुद्दों पर जनता किस पक्ष की बातों को ज्यादा महत्व देती है. फिलहाल इतना तय है कि देश की राजनीति में अर्थव्यवस्था, रोजगार और महंगाई जैसे मुद्दे आने वाले दिनों में सबसे बड़े चुनावी हथियार बन सकते हैं.

Trending news

Leave a Comment