तेलंगाना में राहुल गांधी ने गिग वर्कर्स के अधिकारों, सुरक्षा और बीमा को लेकर मोदी सरकार और RSS की विचारधारा पर सवाल उठाए
तीसरा पक्ष ब्यूरोः देश की अर्थव्यवस्था में गिग वर्कर्स यानी ऐप आधारित काम करने वाले श्रमिकों की भूमिका लगातार बढ़ता जा रहा है.ऑनलाइन डिलीवरी, कैब सेवा और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से लाखों लोग अपनी आजीविका चला रहे हैं. लेकिन काम के बढ़ते अवसरों के साथ इन श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा, बीमा और कामकाजी अधिकारों को लेकर भी सवाल उठ रहा हैं इसी मुद्दे को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना में अपने संबोधन के दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और RSS की विचारधारा पर निशाना साधा है.
कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक X अकाउंट से साझा किए गए बयान में राहुल गांधी ने 21वीं सदी में देश के सामने दो अलग-अलग विचारधाराओं की बात रखी है. उन्होंने एक तरफ BJP-RSS की सोच और दूसरी तरफ कांग्रेस की सोच का उल्लेख करते हुए गिग वर्कर्स के भविष्य और अधिकारों को राजनीतिक बहस के केंद्र में रखा है.
गिग वर्कर्स को लेकर BJP-RSS पर राहुल गांधी का आरोप
राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि BJP-RSS की सोच गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर बनाने जैसी है. उनके मुताबिक, इन श्रमिकों से 24 घंटे काम करवाया जाता है और काम के दौरान उन्हें कई तरह के जोखिम उठाना पड़ता हैं, लेकिन मेहनत का पूरा आर्थिक लाभ उन्हें नहीं मिलता है.
उन्होंने अपने बयान में अंबानी और अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों का जिक्र करते हुए सवाल उठाया है कि श्रमिकों की मेहनत का वास्तविक फायदा आखिर किसे मिल रहा है.
राहुल गांधी का यह बयान केवल राजनीतिक आरोप तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से उन्होंने डिजिटल अर्थव्यवस्था में काम करने वाले श्रमिकों की स्थिति और उनके अधिकारों पर भी चर्चा शुरू किया है.
कांग्रेस ने गिग वर्कर्स को बताया अर्थव्यवस्था की रीढ़
राहुल गांधी ने कांग्रेस की सोच को BJP-RSS से अलग बताते हुए गिग वर्कर्स को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन श्रमिकों के साथ मिलकर काम करना चाहती है और उनके अधिकारों तथा सुरक्षा की रक्षा करना चाहती है.
अपने संबोधन में उन्होंने विशेष रूप से इंश्योरेंस यानी बीमा का उल्लेख किया है.राहुल गांधी के अनुसार, कांग्रेस गिग वर्कर्स को बीमा सुरक्षा देने और उनके साथ साझेदारी करने की दिशा में काम करना चाहती है.
इस बयान में कांग्रेस की ओर से श्रमिकों को केवल काम करने वाले लोगों के रूप में नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में देखने का संदेश दिया गया है.
गिग वर्कर्स की सामाजिक सुरक्षा क्यों है जरूरी?
गिग इकोनॉमी ने रोजगार के पारंपरिक तरीकों को बदल दिया है. अब कोई व्यक्ति मोबाइल ऐप के माध्यम से डिलीवरी, परिवहन या दूसरी सेवाओं से जुड़कर कमाई कर सकता है. इस व्यवस्था ने रोजगार के नया रास्ता खोला हैं, लेकिन इसके साथ कुछ गंभीर चुनौतियां भी सामने आया है.
इन श्रमिकों के सामने कई महत्वपूर्ण सवाल हैं:
दुर्घटना होने पर इलाज और आर्थिक सहायता की व्यवस्था क्या है?
काम के दौरान बीमा और सामाजिक सुरक्षा का लाभ कितना मिलता है?
बीमारी या काम बंद होने की स्थिति में आय का विकल्प क्या है?
काम के घंटे और मेहनत के अनुपात में भुगतान कितना उचित है?
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने वालों के अधिकारों की रक्षा कौन करेगा?
ये सवाल केवल किसी एक राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं हैं, बल्कि देश की श्रम व्यवस्था और डिजिटल अर्थव्यवस्था के भविष्य से संबंधित हैं.
ये भी पढ़े : भूपेश बघेल का डबल इंजन सरकार पर हमला, धान खरीदी को लेकर किसानों को किया आगाह!
ये भी पढ़े :बिहार में सूखे नशे का बढ़ता खतरा: बच्चों के भविष्य पर संकट
राजनीतिक बयान से आगे, नीतिगत फैसलों की जरूरत
राहुल गांधी ने अपने बयान के माध्यम से कांग्रेस और BJP-RSS की विचारधाराओं के बीच अंतर बताने की कोशिश की है.हालांकि, गिग वर्कर्स की वास्तविक स्थिति में बदलाव केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से नहीं आएगा.
इसके लिए स्पष्ट नीतियों, प्रभावी सामाजिक सुरक्षा, दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य सुविधाओं और श्रमिकों के हितों की रक्षा करने वाली व्यवस्था की आवश्यकता है.
कांग्रेस ने बीमा और साझेदारी की बात रखी है. अब इस मुद्दे पर यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पार्टी अपनी राजनीतिक घोषणा को किस तरह ठोस नीतियों और योजनाओं में बदलती है. वहीं केंद्र सरकार की जिम्मेदारी भी है कि वह गिग वर्कर्स की कार्यस्थितियों और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े सवालों पर प्रभावी कदम उठाए.
गिग वर्कर्स के भविष्य पर बढ़ती राजनीतिक बहस
तेलंगाना में राहुल गांधी का यह बयान देश में गिग इकोनॉमी से जुड़े श्रमिकों के अधिकारों को लेकर चल रही राजनीतिक बहस को एक नया आयाम देता है. एक तरफ कांग्रेस ने बीमा, सुरक्षा और साझेदारी को अपनी सोच का हिस्सा बताया है, तो दूसरी तरफ राहुल गांधी ने BJP-RSS की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
लेकिन इस पूरी बहस का सबसे महत्वपूर्ण सवाल यही है कि देश के करोड़ों मेहनतकश लोगों को आर्थिक सुरक्षा, सम्मानजनक काम और बेहतर भविष्य कैसे मिलेगा?
आखिरकार, डिजिटल अर्थव्यवस्था की सफलता केवल बड़ी कंपनियों के मुनाफे से नहीं मापी जानी चाहिए. इसमें उन श्रमिकों की जिंदगी और सुरक्षा भी शामिल होनी चाहिए, जिनकी मेहनत से यह व्यवस्था चलती है.
स्रोत: कांग्रेस के आधिकारिक X अकाउंट @INCIndia पर साझा किया गया राहुल गांधी के तेलंगाना संबोधन के बयान पर आधारित.

I am a blogger and social media influencer. I have about 5 years experience in digital media and news blogging.


















