महेशखूंट में होगा भव्य सत्संग सम्मेलन
तीसरा पक्ष ब्यूरो : खगड़िया, बिहार – संत परंपरा के महान पथप्रदर्शक, समाज सुधारक और भक्ति आंदोलन के अग्रदूत संत गुरु रविदास महाराज जी की वाणी और विचारों को जन-जन तक पहुँचाने हेतु अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन, जिला कमिटी खगड़िया द्वारा एक भव्य सत्संग एवं जिला सम्मेलन का आयोजन दिनांक 22 जून 2025 (रविवार) को सुबह 10 बजे से किया जा रहा है.संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के पावन विचारों से ओतप्रोत होगा खगड़िया का महेशखूंट – सभी श्रद्धालु आमंत्रित किया गया है.
स्थान – विमल विवाह भवन, महेशखूंट, जिला खगड़िया (बिहार)
संत रविदास जी के वचनों की अमर ज्योति
संत गुरु रविदास जी ने हमेशा समाज को समता, प्रेम और भक्ति का मार्ग दिखाया. उनकी वाणी आज भी मानवता के लिए प्रकाशपुंज है:
“मन चंगा तो कठौती में गंगा”
इस दिव्य संदेश में संत रविदास जी ने स्पष्ट किया कि यदि मन निर्मल है, तो परमात्मा की अनुभूति कहीं भी संभव है.
“ऐसा चाहूँ राज मैं, जहाँ मिलै सबन को अन्न
छोट-बड़ो सब सम बसै, रविदास रहै प्रसन्न”
एक ऐसे समतामूलक समाज का सपना जिसे वे साकार करना चाहते थे — जहाँ कोई भेदभाव न हो.
सम्मेलन की विशेषताएँ:
संत रविदास जी के जीवन और शिक्षाओं पर आध्यात्मिक प्रवचन
भजन-कीर्तन, संत वाणी पाठ और सामाजिक चेतना की बातों पर संवाद
रविदासिया समाज को संगठित करने पर विचार-विमर्श
वरिष्ठ संतों, समाजसेवियों और युवाओं की प्रेरणादायक उपस्थिति
धार्मिक सौहार्द्र और सामाजिक समरसता का संगम
समस्त श्रद्धालुओं एवं रविदासिया समाजजनों से विनम्र अपील:
इस पावन अवसर पर हम आप सभी श्रद्धालुजनों, समाज सेवकों, युवाओं, माताओं और बहनों से सादर निवेदन करते हैं कि संत गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को आत्मसात करने हेतु इस सामूहिक सत्संग में सपरिवार, सहसमाज, सहधर्मिक भाग लें और आयोजन को सफल बनाएं.
“जो मुझसे जुड़ता है, मैं उसे जोड़ता हूँ परमात्मा से” — संत रविदास जी
तारीख: रविवार, 22 जून 2025
समय: प्रातः 10:00 बजे से
स्थान: विमल विवाह भवन, महेशखूंट, जिला खगड़िया, बिहार
आयोजक: अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन, जिला कमिटी, खगड़िया (बिहार)

I am a blogger and social media influencer. I have about 5 years experience in digital media and news blogging.














