मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान

| BY

Ajit Kumar

अन्य ख़बरें

पेंशन ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 महीना

बुज़ुर्गों को मिलेगा अब दोगुना सहारा

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 21 जून:बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज राज्यवासियों को एक बड़ी राहत देने की घोषणा की.सामाजिक सुरक्षा को मजबूती देने की दिशा में राज्य सरकार ने पेंशन राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करते हुए अब वृद्धजन, दिव्यांगजन और विधवा महिलाओं को हर महीने ₹1100 की पेंशन देने का निर्णय लिया है, जो पहले मात्र ₹400 मिलती थी.

मुख्यमंत्री ने कहा की यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम समाज के उन वर्गों को आर्थिक संबल दे पा रहे हैं, जिनकी देखभाल और सम्मानजनक जीवन हमारा नैतिक दायित्व है. यह योजना जुलाई 2025 से लागू की जाएगी और सभी लाभार्थियों को हर महीने की 10 तारीख को बढ़ी हुई राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी.

राज्य सरकार की इस घोषणा से कुल 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों को समाज का “अनमोल हिस्सा” बताते हुए कहा कि उनकी गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय

यह निर्णय न केवल आर्थिक रूप से मदद करेगा, बल्कि सामाजिक समावेशन और गरिमा आधारित जीवन की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है.मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार भविष्य में भी ऐसे फैसले लेती रहेगी जो समाज के कमजोर वर्गों को मजबूत बनाएँ.

इस योजना को लेकर राज्य के विभिन्न हिस्सों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और लोगों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है.

Trending news

Leave a Comment