कब होगा सामाजिक न्याय का संतुलन?
तीसरा पक्ष ब्यूरो: नई दिल्ली 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने सामाजिक न्याय की मांग को लेकर एक प्रेरणादायक संदेश साझा किया। उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए योग की गहराई को सामाजिक सरोकारों से जोड़ा.
चंद्रशेखर ने लिखा:
आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एवँ मंगलकामनाएँ!
योग सिर्फ शरीर को नहीं, समाज को भी संतुलन सिखाता है।
तो आइए, इस योग दिवस पर हम सत्ता से पूछें — ‘कब होगा सामाजिक न्याय का संतुलन?’
योग वही है जो अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की शक्ति दे।
बहुजन समाज को सशक्त बनाने का संकल्प लें.
भीम आर्मी प्रमुख लंबे समय से दलित, पिछड़ा और बहुजन समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं. उनका यह ताज़ा बयान योग को सामाजिक परिवर्तन के औज़ार के रूप में देखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश माना जा रहा है.

I am a blogger and social media influencer. I have about 5 years experience in digital media and news blogging.













