रैली से पहले एनडीए कार्यकर्ताओं की रणनीतिक बैठक गांधी मैदान में जुटेंगे लाखों समर्थक
तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 14 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार के पूर्वी चंपारण ज़िले के मोतिहारी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. इसको लेकर राज्यभर में एनडीए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल खुद इस आयोजन की तैयारियों का निगरानी कर रहे हैं.
डॉ. जायसवाल मोतिहारी के आर.सी. वाटिका होटल में आयोजित एनडीए की तैयारी बैठक में आज शामिल हुये और उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए अधिक से अधिक आमजन तक पहुंचने और उन्हें सभा में आमंत्रित करने का आह्वान किया है.
डॉ. जायसवाल ने कहा कि यह जनसभा सिर्फ एक राजनीतिक आयोजन नहीं है बल्कि जनसमर्थन की एक नई गूंज होगी. पीएम मोदी का आगमन पूर्वी चंपारण की धरती के लिए गौरव का क्षण है.
उन्होंने बताया कि अपने 11 साल के प्रधानमंत्रित्व काल में यह पीएम मोदी का बिहार का 53वां दौरा होगा जो राज्य के प्रति उनके विशेष लगाव को दर्शाता है. इस रैली में चंपारण समेत कुल 24 विधानसभा क्षेत्रों के लोग शामिल होने की उम्मीद है.
तीन लाख लोगों की उपस्थिति की संभावना
डॉ. जायसवाल ने जानकारी दिया कि गांधी मैदान में आयोजित होने वाली इस रैली में लगभग तीन लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है. उन्होंने कहा कि आज जनता को प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर भरोसा है. और यह रैली उसी विश्वास की एक गूंज होगी.
तैयारियों के क्रम में भाजपा अध्यक्ष ने नरकटिया और सुगौली विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
श्रावण की प्रथम सोमवारी पर किया बाबा गरीबनाथ का दर्शन
सियासी व्यस्तताओं के बीच डॉ. दिलीप जायसवाल ने अध्यात्म को भी प्राथमिकता दिया है.उन्होंने सावन के पहले सोमवार को वे मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुँचे जहां उन्होंने महादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिये प्रार्थना किया.
इससे पूर्व उन्होंने मोतिहारी प्रवास के दौरान अंबिका नगर के पराम्बा शक्तिपीठ सेवा ट्रस्ट (चंचल बाबा मठ) में पूज्य स्वामी शक्तिशरणानंद सरस्वती जी से आशीर्वाद प्राप्त किया.उन्होंने कहा कि चंचल बाबा की दिव्य उपस्थिति ने आत्मिक ऊर्जा प्रदान किया है. जिससे मैं स्वयं को कृतार्थ अनुभव कर रहा हूँ.
एनडीए के दिग्गज नेता रहे मौजूद
तैयारी बैठक में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सांसद राधा मोहन सिंह, लवली आनंद, रालोमो प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर, राज्य मंत्री मंगल पांडेय, कृष्णनंदन पासवान, जीवेश मिश्रा और राजू सिंह सहित दर्जनों विधायक, जिलाध्यक्ष और एनडीए के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे.
निष्कर्ष:
18 जुलाई को होने वाली पीएम मोदी की रैली न केवल पूर्वी चंपारण बल्कि समूचे बिहार के लिए एक बड़ा राजनीतिक संदेश लेकर आएगा. इसे लेकर एनडीए पूरी ताकत झोंक चूका है.और जनता का उत्साह इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की ओर इशारा कर रहा है.

I am a blogger and social media influencer. I have about 5 years experience in digital media and news blogging.













