प्रधानमंत्री मोदी ने सीपी राधाकृष्णन को दी शुभकामनाएं

| BY

Ajit Kumar

भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने सीपी राधाकृष्णन को दी शुभकामनाएं

एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में जताया भरोसा

तीसरा पक्ष ब्यूरो नई दिल्ली, 18 अगस्त :भारतीय राजनीति में एक नई हलचल तब देखने को मिला जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार थिरु सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दिये. यह जानकारी खुद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से साझा किया.

एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में जताया भरोसा

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा कि सीपी राधाकृष्णन का दशकों का जनसेवा अनुभव और उनके द्वारा निभाई गई विभिन्न जिम्मेदारियाँ राष्ट्र के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगी. उन्होंने यह भी आशा जताया कि राधाकृष्णन उसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ देश की सेवा करते रहेंगे.जैसा उन्होंने अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में अब तक किया है.

“एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थिरु सीपी राधाकृष्णन जी से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं. उनका अनुभव और सेवा भाव भारत को और मजबूत बनाएगा.” – प्रधानमंत्री मोदी

कौन हैं सीपी राधाकृष्णन?

भारतीय जनता पार्टी में सीपी राधाकृष्णन का नाम वरिष्ठ नेतृत्व में शुमार होता है. जो खासकर तमिलनाडु में अपनी मजबूत पकड़ और सक्रिय राजनीतिक भूमिका के लिए जाने जाते हैं. संगठन के ढांचे को मजबूत करने में वह लंबे समय से अहम योगदान दे रहे हैं. और सामाजिक सेवाओं में भी अग्रणी रहे हैं. माना जा रहा है कि एनडीए द्वारा उपराष्ट्रपति पद के लिए उनका नाम आगे बढ़ाना एक रणनीतिक और अनुभव आधारित निर्णय है.

एनडीए की रणनीति में बड़ा संकेत

हालांकि अभी तक एनडीए की ओर से औपचारिक घोषणा नहीं की गई है.लेकिन प्रधानमंत्री की पोस्ट को एक स्पष्ट राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है. इससे साफ है कि गठबंधन ने अपने उम्मीदवार को लेकर आंतरिक रूप से सहमति बना ली है.

राजनीतिक विश्लेषकों की राय

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राधाकृष्णन जैसे अनुभवी नेता को उपराष्ट्रपति पद के लिए आगे लाकर एनडीए ने यह संकेत देने की कोशिश किया है कि वो आगामी कार्यकाल में एक संतुलित, अनुभवी और राष्ट्रहित में सोचने वाले नेतृत्व को प्राथमिकता देने वाला है.

निष्कर्ष

सीपी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी से जुड़ी यह खबर एनडीए की आगामी रणनीति का अहम हिस्सा बन सकता है. प्रधानमंत्री मोदी की ओर से मिली यह शुभकामना न सिर्फ एक व्यक्तिगत समर्थन है. बल्कि राजनीतिक दिशा का संकेत भी माना जा रहा है. आने वाले दिनों में यदि औपचारिक घोषणा होती है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि विपक्ष इस पर कैसी प्रतिक्रिया देता है.

Trending news

Leave a Comment