पटना में होने जा रहा ‘यूथ ऑफ बिहार @2047 स्टूडेंट कॉन्क्लेव

| BY

Ajit Kumar

अन्य ख़बरें

2047 के भारत की परिकल्पना में युवाओं की भागीदारी को मिलेगा नया मंच

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 23 अगस्त — बिहार की राजधानी पटना आने वाले 26 अगस्त को युवा ऊर्जा से सराबोर होने वाला है. ज्ञान भवन में आयोजित होने जा रहा है, यूथ ऑफ बिहार @2047’ स्टूडेंट कॉन्क्लेव, जिसमें राज्य भर के सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल होकर देश के भविष्य पर चर्चा करेंगे.इस विशेष आयोजन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे.

कार्यक्रम को लेकर जानकारी साझा करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने बताया कि कॉन्क्लेव का आयोजन 26 अगस्त को पूर्वाह्न 11:00 बजे से ज्ञान भवन में शुरू होगा. उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं के विचारों, उनके सपनों और 2047 तक के भारत की रूपरेखा पर केंद्रित रहेगा.

धर्मेंद्र प्रधान इस दौरान छात्रों को नए भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर संबोधित करेंगे. वे यह रेखांकित करेंगे कि 2047 में जब भारत आज़ादी के 100 साल पूरे करेगा. तब तक देश को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने में युवा कैसे एक निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं.

यह कॉन्क्लेव न केवल विचारों का मंच होगा. बल्कि इसमें युवाओं को अपनी सोच और दृष्टिकोण साझा करने का अवसर भी मिलेगा.आयोजन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम में इंटरएक्टिव सेशंस, विचार विमर्श, और प्रेरणादायक वक्तव्य शामिल होंगे. जिससे प्रतिभागी छात्रों को राष्ट्रीय विकास में अपनी भागीदारी को समझने और निखारने का मौका मिलेगा.

बिहार में पहली बार इतने बड़े स्तर पर छात्र शक्ति को केंद्र में रखकर हो रहे इस आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.आयोजकों का मानना है कि यह मंच बिहार के युवाओं को एक नई दिशा और प्रेरणा देगा.

Trending news

Leave a Comment