लालू प्रसाद की प्रेरणा में नया नेतृत्व
तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना ,25 जनवरी —राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों ने आज तेजस्वी प्रसाद यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना.इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सम्मान उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के मार्गदर्शन और निर्देशों के कारण मिला है. उन्होंने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को लेकर भावुक और अभिभूत हैं और जनता के प्रति कृतज्ञ हैं.
तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद की स्थापना करने वाले संस्थापक सदस्यों के त्याग, साहस और स्वाभिमान को वे हमेशा याद रखेंगे.उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य गरीब, दलित, शोषित और वंचित समाज के लोगों को बराबरी, न्याय और अधिकार दिलाना है.
राजद का एजेंडा—समाज में समानता और न्याय
तेजस्वी यादव ने कहा कि वे लोहिया, कर्पूरी, जयप्रकाश और डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों को अपनी राजनीति की दिशा मानते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में अशिक्षा, बेरोजगारी, गरीबी और गैरबराबरी के खिलाफ वे मरते दम तक लड़ाई लड़ते रहेंगे.
उन्होंने यह भी कहा कि राजद को जनता के लिए न्याय की अलख जगाने वाला मंच बनाना है. इसके लिए वे समाजवाद, मानवता और संवैधानिक मूल्यों को हमेशा अपने नेतृत्व का आधार बनाए रखेंगे.
देश में तानाशाही और साम्राज्यवाद के खिलाफ संघर्ष
तेजस्वी यादव ने देश और दुनिया में बढ़ती तानाशाही, हिंसा, साम्राज्यवाद और सामंतवाद को एक बड़ी चुनौती बताया. उन्होंने कहा कि यह समय समानता और मानवता पर विश्वास रखने वालों के लिए अग्निपरीक्षा जैसा है.
उन्होंने जोर देकर कहा कि समय चाहे किसी के पक्ष में हो, अंततः सत्य की ही जीत होती है. इसी विश्वास के साथ राजद के कार्यकर्ता एकता और दृढ़ता के साथ अन्याय, हिंसा और भेदभाव के खिलाफ लड़ते रहेंगे.
ये भी पढ़े :अपना–पराया का खेल: देश को कौन बाँट रहा है और क्यों?
ये भी पढ़े :भारत में नफरत की राजनीति: किसे हो रहा है फायदा और देश को कितना नुकसान?
बिहार और देश में सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार एक ऐसा प्रदेश है जिसने जेपी-कर्पूरी-जगदेव-लालू जैसे नेताओं के आंदोलनों को देखा है. वे कहते हैं कि राजद सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ मिलकर लड़ाई जारी रखेगा.
उनका कहना था कि बिहार, देश और दुनिया को अवसरवादियों के चंगुल से मुक्त कराकर ही राजद का असली काम पूरा होगा। तेजस्वी यादव ने विश्वास जताया कि सत्य की जीत का दौर अब शुरू होगा.

I am a blogger and social media influencer. I have about 5 years experience in digital media and news blogging.



















