अमेरिका में अडानी केस को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
तीसरा पक्ष ब्यूरो नई दिल्ली, 15 मई 2026 :अमेरिका में उद्योगपति गौतम अडानी से जुड़े कथित फ्रॉड केस को लेकर भारतीय राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गया है. कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदीऔर अडानी समूह को लेकर कई गंभीर सवाल खड़ा किया है.
सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया है कि अमेरिका में अडानी के खिलाफ चल रहे कथित फ्रॉड केस को बंद करवाने की कोशिश की जा रही है और इसके बदले अमेरिका में निवेश तथा रोजगार देने का प्रस्ताव सामने रखा गया है. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस और तेज हो गया है.
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पोस्ट में सुप्रिया श्रीनेत ने दावा किया है कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अडानी समूह से जुड़े मामले में नए वकील रॉबर्ट जोसेफ गिफ्रा ने अमेरिकी न्याय विभाग के सामने एक प्रस्ताव रखा है. कथित तौर पर कहा गया है कि अगर केस बंद किया जाता है तो अडानी अमेरिका में बड़ा निवेश करेंगे और रोजगार पैदा करेंगे.
उन्होंने यह भी कहा है कि अमेरिका में जो मामला चल रहा है, वह भारत में सोलर प्रोजेक्ट्स से जुड़े कथित रिश्वत कांड से संबंधित है. आरोप है कि सरकारी अधिकारियों को करोड़ों डॉलर की रिश्वत दी गई और यह पैसा अमेरिकी निवेशकों के फंड से जुड़ा हुआ था.
हालांकि भारत में इस मामले में अब तक किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं होने को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल उठाया हैं.
मोदी सरकार पर विपक्ष का हमला
कांग्रेस नेता ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और अमेरिका के साथ रिश्तों को लेकर भी तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अब यह समझ में आता है कि प्रधानमंत्री अमेरिका के प्रति इतने नतमस्तक क्यों दिखाई देते हैं.
सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया है कि,
अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील एकतरफा रही है .
टैरिफ बढ़ने पर भी भारत सरकार ने कड़ा विरोध नहीं किया है .
भारत की ऊर्जा सुरक्षा को नुकसान पहुंचाया गया है.
अमेरिका द्वारा भारतीय नागरिकों के साथ कथित दुर्व्यवहार पर भी सरकार चुप रही है .
इसके अलावा उन्होंने भारत-पाकिस्तान तनाव और सीज़फायर को लेकर भी राजनीतिक टिप्पणी की है और कहा है कि अमेरिका के दबाव में फैसले लिया गया है.
अडानी मुद्दे पर लगातार हमलावर विपक्ष
यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस और विपक्षी दलों ने अडानी समूह को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा हो. इससे पहले भी संसद से लेकर चुनावी सभाओं तक विपक्ष लगातार यह आरोप लगाता रहा है कि सरकार उद्योगपति गौतम अडानी को बचाने की कोशिश करती है.
हाल के वर्षों में Adani Group को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई रिपोर्ट्स और आरोप सामने आए, जिन पर राजनीतिक विवाद गहराता रहा है. हालांकि अडानी समूह बार-बार इन आरोपों को खारिज करता रहा है और खुद को कानून के दायरे में काम करने वाला कॉर्पोरेट समूह बताता रहा है.
ये भी पढ़े :मोदी सरकार पर सुप्रिया श्रीनेत का हमला: जनता को बचत की सलाह, सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत
ये भी पढ़े :मोदी सरकार की अपील पर अरविंद केजरीवाल ने उठाए बड़े सवाल, कहा- सारा बोझ मिडिल क्लास पर क्यों?
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सुप्रिया श्रीनेत के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं तेजी से सामने आने लगीं है. एक तरफ कांग्रेस समर्थकों ने इसे बड़ा खुलासा बताया है , वहीं भाजपा समर्थकों ने इन आरोपों को राजनीतिक एजेंडा करार दिया है.
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में अडानी और अमेरिका से जुड़ा यह मुद्दा राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा चुनावी मुद्दा बन सकता है. विपक्ष इसे सरकार की पारदर्शिता और विदेश नीति से जोड़कर जनता के बीच ले जाने की तैयारी में दिखाई दे रहा है.
क्या कहते हैं राजनीतिक जानकार?
विशेषज्ञों के अनुसार भारत-अमेरिका संबंध रणनीतिक और आर्थिक दोनों स्तरों पर बेहद महत्वपूर्ण हैं. ऐसे में किसी भी बड़े कारोबारी विवाद का असर राजनीतिक बहस पर पड़ना स्वाभाविक है.
हालांकि अभी तक अमेरिकी एजेंसियों या अडानी समूह की तरफ से सुप्रिया श्रीनेत के दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. दूसरी ओर भाजपा भी विपक्ष के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बता रही है.
निष्कर्ष
अमेरिका में कथित अडानी केस और उस पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के तीखे सवालों ने भारतीय राजनीति में नई बहस छेड़ दिया है. विपक्ष सरकार की विदेश नीति, कॉर्पोरेट संबंधों और पारदर्शिता पर सवाल उठा रहा है, जबकि भाजपा इन आरोपों को निराधार बता रहा है.
आने वाले दिनों में यदि इस मामले में कोई आधिकारिक दस्तावेज, जांच रिपोर्ट या नई जानकारी सामने आती है तो यह मुद्दा और भी बड़ा राजनीतिक रूप ले सकता है. फिलहाल सोशल मीडिया से शुरू हुई यह बहस राष्ट्रीय राजनीतिक विमर्श का हिस्सा बन चुकी है.

I am a blogger and social media influencer. I have about 5 years experience in digital media and news blogging.


















