बिहार को मोदी सरकार का विकास वाला तोहफा

| BY

Ajit Kumar

बिहार
बिहार में मोदी सरकार की बड़ी विकास योजनाएं 2025

थर्मल प्लांट से लेकर एक्सप्रेसवे तक मिला गिफ्ट पैक

तीसरा पक्ष ब्यूरो :पटना ,आज 30 को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक बार फिर दिखा दिया कि अगर सरकार का इरादा साफ हो और लीडर मजबूत हो, तो कोई भी राज्य पीछे नहीं रह सकता.बिहार को इस बार जो सौगातें मिली हैं, वो पूरे राज्य को नई उड़ान देने वाली हैं.

बिजली के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम

अब बिजली जाएगी नहीं, आएगा उजाला और रोजगार
डॉ दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि –बिहार को मिला नया 1500 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट. इससे न सिर्फ बिजली की सप्लाई पक्की होगी, बल्कि फैक्ट्री और इंडस्ट्री भी बढ़ेंगी.
जिससे औद्योगिक विकास होगा और लोगो को रोजगार भी मिलेगा.

सड़कें और एक्सप्रेसवे—अब सफर होगा आसान

गांव से शहर, शहर से देश—सब कुछ अब पास
नई हाईवे, नई सड़कें राज्य को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा.अब बिहार देश के बाकी हिस्सों से और तेजी से जुड़ पाएगा.इससे बिज़नेस, टूरिज़्म और खेती सबको फायदा होगा.

रेलवे को दी नई पटरी नई रफ्तार

ट्रेन पकड़ना होगा आसान, सफर होगा आरामदायक
बिहार में रेलवे नेटवर्क का विस्तार किया गया है,लोग आसानी से सफर कर पाएंगे और नए रोजगार के संभावनाएं भी बनेंगे.

शिक्षा का सुपर अपग्रेड होगा विस्तार

अब बिहार में भी पढ़ाई हाईटेक
डॉ. जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने राज्य में शिक्षा को प्राथमिकता दिये है. नई यूनिवर्सिटियां, टेक्निकल कॉलेज और डिजिटल क्लासरूम—अब बिहार का युवा पढ़ेगा टेक्नोलॉजी से. करियर के लिए नई राहें खुलेंगी. नई तकनीकी संस्थान युवाओं के लिए सुनहरा अवसर हैं.

हवाई उड़ान का नया मुकाम

अब आसमान भी नजदीक
पटना समेत कई जगहों पर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स का ऐलान. इससे फ्लाइट कनेक्टिविटी बढ़ेगी और बिहार का जुड़ाव देश-दुनिया से मजबूत होगा.

युवाओं से मिलकर मोदी जी ने बढ़ाया हौसला

क्रिकेटर से मुलाकात बनी प्रेरणा की मिसाल
डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने आज बिहार के एक युवा क्रिकेटर से मिलकर ये दिखा दिया कि वो सिर्फ पॉलिसी नहीं बनाते, बल्कि युवा सपनों को पहचानते भी हैं. ये मुलाकात हर युवा को अपने लक्ष्य तक पहुँचने की प्रेरणा देती है.और यह मुलाकात बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन गई है.

राजद-कांग्रेस पर तंज कसते हुये :जायसवाल

राजद-कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड जनता भूली नहीं है.राजद और कांग्रेस की सरकारों ने बिहार को क्या दिया था

डॉ. जायसवाल ने कहा आगे कहा कि सड़कें थीं तो गड्ढों जैसी , शिक्षा के नाम पर चरवाहा विद्यालय, रेल में नौकरी के बदले ज़मीन घोटाला,बिजली के नाम पर सिर्फ खंभे, वो भी बिना तार के,और गरीबों के लिए कुछ नहीं – न राशन, न इज़्ज़त,न सम्मान.
उन्होंने कहा कि आज गरीब को मुफ्त राशन, हर घर को बिजली, हर गाँव को सड़क और हर युवा को अवसर मिल रहा है – यह सिर्फ मोदी जी के नेतृत्व में संभव हुआ है.यही है “सबका साथ, सबका विकास” का असली मतलब

Trending news

Leave a Comment