बिहार के हर जिले में होगा संत शिरोमणि रविदास सम्मेलन: डॉ. दिलीप जायसवाल

| BY

Ajit Kumar

बिहार
बिहार के हर जिले में होगा संत शिरोमणि रविदास सम्मेलन: डॉ. दिलीप जायसवाल

भाजपा का फोकस – अंतिम पंक्ति के लोगों तक विकास और सम्मान

तीसरा पक्ष ब्यूरो:पटना, 1 जून को भाजपा की ओर से आज पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में रविदास समाज से जुड़े लोगों की एक खास बैठक बुलाई गई.इस बैठक की अगुवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया. बैठक में समाज के विकास और उनके सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण पर गहन चर्चा हुई.

कांग्रेस ने नहीं दिया दलितों को असली सम्मान: डॉ. जायसवाल

भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने 65 साल तक सत्ता में रहते हुए भी दलित समाज को वो इज्जत और अधिकार नहीं दिए, जिसके वे असल में हकदार थे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने पिछले दस सालों में दलित समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है.उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि समाज की अंतिम पंक्ति तक विकास और सम्मान पहुंचे.

अंबेडकर जी को भी कांग्रेस ने नहीं दिया सम्मान : भाजपा

अंबेडकर जी को भी कांग्रेस ने नहीं दिया सम्मान : भाजपा

डॉ. जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जैसे महापुरुष को भी उचित सम्मान नहीं दिया.कांग्रेस ने उन्हें अपमानित करने का काम किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अंबेडकर जी को मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने पर मजबूर किया और निधन के बाद उन्हें दिल्ली में दफनाने के लिए जमीन तक नहीं दिया.जब कांग्रेस के किसी नेता का निधन होता है तो 50 एकड़ भूमि पर स्मारक बन जाता है, लेकिन भीमराव अंबेडकर का स्मारक नहीं बना.उन्होंने आगे कहा कि जब भाजपा सत्ता में आई, तब जाकर अंबेडकर जी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया और उनके सम्मान में स्मारक भी बने.कांग्रेस के नेता आज संविधान के पुस्तक लेकर घूम रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि आखिर दलित आज भी समाज के पिछले पायदान पर खड़े हैं तो इसका मुख्य कारण क्या है?

रविदास समाज के लिए होगा बड़ा सम्मेलन, लाखों होंगे शामिल

डॉ. जायसवाल ने एलान किया कि पटना में बहुत जल्द रविदास समाज का एक भव्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें लाखों लोग शिरकत करेंगे.इसके अलावा बिहार के हर जिले में संत शिरोमणि रविदास सम्मेलन सह सम्मान समारोह भी किया जाएगा.20 जून से शुरू होंगे जिला स्तर के कार्यक्रम
भाजपा की योजना के तहत विभिन्न जिलों में रविदास सम्मेलन की तिथियां भी घोषित की गई हैं.
20 जून – बेगूसराय,22 जून – समस्तीपुर,25 जून – मधुबनी,29 जून – बगहा और भागलपुर,30 जून – सहरसा,6 जुलाई – मुजफ्फरपुर और सीवान,7 जुलाई – दरभंगा,13 जुलाई – गया,16 जुलाई – बांका,18 जुलाई – अरवल,20 जुलाई – खगड़िया और सीतामढ़ी,31 जुलाई – गोपालगंज में संत शिरोमणि रविदास सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा.

बैठक में कई प्रमुख नेता रहे मौजूद

इस खास बैठक में बिहार सरकार के मंत्री जनक चमार, प्रदेश महामंत्री शिवेश राम, मंत्री संजय गुप्ता, विधायक मुरारी गौतम, अनिल राम, सुग्रीव रविदास, संजय दास, गीता राम और रामानंद राम जैसे नेता भी मौजूद थे.

निष्कर्ष: भाजपा का फोकस – अंतिम पंक्ति के लोगों तक विकास और सम्मान

इस बैठक के माध्यम से भाजपा ने यह साफ कर दिया कि वह रविदास समाज सहित सभी वंचित तबकों को सम्मान देने और उनके विकास की दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है. सम्मेलन और सम्मान समारोहों की इस श्रृंखला से पार्टी का सामाजिक जुड़ाव और भी गहरा होने की उम्मीद है.

Trending news

Leave a Comment