रीना रागिनी RJD में शामिल, समर्थकों संग लिया सदस्यता!

| BY

Ajit Kumar

बिहार
संविधान और लोकतंत्र बचाओ रागिनी राजद में शामिल

तीसरा पक्ष ब्यूरो,पटना:आज जंदाहा कि जिला पार्षद रीना रागिनी ने अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम लिया.यह मौका खास था जब बिहार RJD के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू के मौजूदगी में रीना रागिनी और उनके साथियों—राम नरेश दास, राजकुमार सिंह कुशवाहा, रामरेखा राय, शिव शंकर राम, सुनील राम और अन्य नेताओं—ने RJD की सदस्यता ग्रहण किया.

प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि सभी नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया.उन्हें RJD का प्रतीक चिन्ह गमछा, फूलों की माला और लालू प्रसाद यादव की जीवनी “गोपालगंज टू रायसीना” किताब देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर प्रदेश महासचिव बल्ली यादव एवं भाई अरुण कुमार, युवा राजद के प्रदेश महासचिव गणेश कुमार यादव, श्रीमती माया गुप्ता,अमरेंद्र चौरसिया सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता लोग उपस्थित थे.यह आयोजन RJD के लिए एक नई ताकत का प्रतीक बना है. जिसमें नए चेहरों का जोश और पार्टी का उत्साह एक साथ नजर आया!

संविधान और लोकतंत्र को बचाओ: रणविजय साहू

RJD के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने जोर देकर कहा कि देश के संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश चल रहा है. हमें एकजुट होकर ऐसी ताकतों से मजबूती के साथ हमलोगो को लड़ना होगा और लालू जी के विचारों व तेजस्वी जी के कामों को हर घर तक पहुंचाना होगा.

उन्होंने आगे कहा कि महागठबंधन की 17 महीने की सरकार में तेजस्वी जी ने नौकरी, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, आईटी और सिंचाई जैसे क्षेत्रों में बिहार के विकास का जो खाका खींचा, उसने सकारात्मक राजनीति को एक नई ताकत दिया है. तेजस्वी जी ने नफरत का माहौल खत्म कर बिहार को विकास और रोजगार का नया मुद्दा दिया, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है. आज बिहार की जनता का भरोसा तेजस्वी जी के नेतृत्व पर है, और इसे और मजबूत करने की जरूरत है.

Trending news

Leave a Comment