दिव्यांगजनों से मिले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

| BY

Ajit Kumar

बिहार
दिव्यांगजनों से मिले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

दिव्यांगजनों की पेंशन में ढाई गुना बढ़ोतरी पर जताया आभार

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 23 जून 2025 – मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से आज 1 अणे मार्ग स्थित उनके आवास पर दिव्यांगजनों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की और सामाजिक सुरक्षा पेंशन में की गई ऐतिहासिक बढ़ोतरी पर हर्ष और आभार व्यक्त किया.दिव्यांगजनों ने कहा कि यह निर्णय उनके जीवन में नई उम्मीद और आत्मसम्मान की भावना लेकर आया है.

दिव्यांगजनों की पेंशन में ढाई गुना बढ़ोतरी पर जताया आभार

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर कहा, “हमारा संकल्प है कि बिहार में कोई भी वर्ग पीछे न रहे.बुजुर्ग हों, दिव्यांगजन हों या विधवा महिलाएं – सभी को गरिमा के साथ जीने का अधिकार है. उनकी हर जरूरत पूरी की जाएगी.

मुख्यमंत्री द्वारा 21 जून को घोषित इस निर्णय के तहत अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत मिलने वाली राशि ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 प्रतिमाह कर दी गई है. यानी पेंशन में ढाई गुना से भी अधिक की सीधी बढ़ोतरी की गई है. यह फैसला राज्य के 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों के लिए राहत और सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया है.

दिव्यांग प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि आपके इस फैसले ने हमारे जीवन में बड़ा बदलाव लाया है.पेंशन की राशि में एक साथ इतनी वृद्धि इतिहास में पहले कभी नहीं हुई. यह सिर्फ आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि हमारे आत्मसम्मान को लौटाने वाला कदम है.

इस ऐतिहासिक पहल को समाज के सभी वर्गों द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और इसे बिहार सरकार की समावेशी नीतियों का प्रमाण माना जा रहा है.यह कदम न केवल आर्थिक सहारा है, बल्कि एक संवेदनशील शासन की मिसाल भी पेश करता है.

Trending news

Leave a Comment