राजद बिहार प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने दी हार्दिक बधाई
तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 24 जून :राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री एजाज अहमद ने पार्टी के संस्थापक और सामाजिक न्याय के पुरोधा श्री लालू प्रसाद यादव जी को 13वीं बार निर्विरोध रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं.
उन्होंने कहा कि श्री लालू प्रसाद यादव न सिर्फ राष्ट्रीय जनता दल के पथप्रदर्शक हैं, बल्कि वे भारत में सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और समता के सशक्त प्रतीक भी हैं. उनका पुनः अध्यक्ष निर्वाचित होना पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का क्षण है और यह इस बात का प्रमाण है कि वे आज भी जनमानस और संगठन के हृदय में बसे हुए हैं.
श्री अहमद ने कहा कि लालू जी ने हमेशा समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज़ को मुखर किया है. उनका यह दृढ़ विश्वास रहा है कि जब तक गरीबों, शोषितों, वंचितों, अतिपिछड़ों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक एक समतामूलक समाज की स्थापना नहीं हो सकती.
उन्होंने आगे कहा कि लालू जी ने कार्यकर्ताओं के साथ जो अपनापन, स्नेह और सम्मान का रिश्ता बनाया है, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आज उनके नेतृत्व पर गर्व करता है और उनके नेतृत्व में एक समावेशी, न्यायपूर्ण और धर्मनिरपेक्ष भारत के निर्माण का संकल्प दोहराता है.

I am a blogger and social media influencer. I have about 5 years experience in digital media and news blogging.



















