संघ में बदलाव: आदर्श वैभव अध्यक्ष, राणा रणजीत महासचिव नियुक्त
तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 22 अगस्त 2025-बिहार सचिवालय सेवा संघ ने आज अपनी नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया है. जिससे संगठन में नई ऊर्जा और उम्मीदों का संचार हुआ है. पुराने सचिवालय परिसर में आयोजित आम सभा में सर्वसम्मति से यह नई टीम चुनी गई है. उल्लेखनीय है कि पूर्व कार्यकारिणी का कार्यकाल मार्च 2025 में समाप्त हो चुका था.

आदर्श वैभव को सौंपी गई कमान
गृह विभाग के प्रशाखा पदाधिकारी श्री आदर्श वैभव को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है. वहीं वित्त विभाग के प्रशाखा पदाधिकारी श्री राणा रणजीत कुमार को महासचिव की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है.
ये भी पढ़े :चुनाव आयोग ने माले के बीएलए-2 की आपत्तियां दर्ज किया
ये भी पढ़े :RJD ने पीएम मोदी से पूछा सीधा सवाल – बिहार को 11 साल में क्या दिया?
कार्यकारिणी में शामिल अन्य प्रमुख चेहरे
नवगठित टीम में विभिन्न पदों पर निम्नलिखित सदस्यों को शामिल किया गया है.
उपाध्यक्ष: मणिकांत शुक्ला, रणधीर कुमार सिंह, मोहम्मद कैफ, अनुराधा कुमारी, रवि कुमार
संयुक्त सचिव: राकेश कुमार सिंह ,सूर्यकांत,कृष्ण गोपाल, आदित्य कुमार और श्रीमंत विश्वकर्मा को बनया गया है.
कोषाध्यक्ष: सूरज कुमार
संगठन सचिव: प्रभात ठाकुर
आईटी सचिव: शशिकांत सुमन
कार्यालय सचिव: संजीव कुमार
सदस्यों में दिखा उत्साह
नई टीम के गठन के साथ ही बिहार सचिवालय सेवा के कर्मचारियों में नया जोश देखा गया है. आम सभा में मौजूद सदस्यों ने आशा जताया है कि यह नई कार्यकारिणी उनके हितों की प्रभावी रूप से रक्षा करेगा और लंबित मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखेगा.
नई सोच, नया नेतृत्व
संघ की यह नई टीम न केवल संगठनात्मक मजबूती लाने का प्रयास करेगा. बल्कि सचिवालय सेवा की गरिमा व कार्यशैली को और सशक्त बनाने की दिशा में भी कार्य करेगा .
बिहार सचिवालय सेवा संघ के इस पुनर्गठन को कर्मचारी हितों के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है.आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि नई टीम किस प्रकार अपने वादों को कार्यरूप में परिणत करता है.

I am a blogger and social media influencer. I have about 5 years experience in digital media and news blogging.



















