फतुहा-हिलसा सड़क हादसे पर राजद परिवार ने जताया शोक

| BY

Ajit Kumar

अन्य ख़बरें

मृतकों के परिजनों को 10 लाख मुआवजा की मांग

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 23 अगस्त 2025:सिंगरियामा हॉल्ट, फतुहा-हिलसा मार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में नालंदा के मलामा गांव के आठ लोगों की असामयिक मृत्यु ने समूचे बिहार को शोक और स्तब्धता में डाल दिया है. इस हादसे पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शीर्ष नेतृत्व ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, राज्यसभा सांसद डॉ मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, सांसद श्री संजय यादव, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, एवं प्रवक्ता एजाज अहमद सहित राजद के समस्त वरिष्ठ नेताओं ने इस त्रासदी पर गहरा शोक प्रकट किया है.

राजद नेताओं ने इस भीषण सड़क दुर्घटना को हृदय विदारक बताया है और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना किया.उन्होंने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से मृतकों के परिजनों को प्रत्येक को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने तथा घायलों का समुचित सरकारी इलाज सुनिश्चित करने की मांग किया है.

प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राजद परिवार इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और हमदर्दी के साथ खड़ा है.पार्टी नेताओं ने यह भी अपील किया है कि सरकार सड़क सुरक्षा पर गंभीरता से ध्यान दे ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

राजद की ओर से मृतकों की आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई है.

Trending news

Leave a Comment