सामाजिक न्याय में उनके योगदान को बताया ऐतिहासिक
तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 25 अगस्त 2025—राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आज अपने राज्य कार्यालय में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और मंडल आयोग के अध्यक्ष रहे बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल (बी.पी. मंडल) की जयंती धूमधाम से मनाया गया है.इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने स्वर्गीय मंडल को सामाजिक परिवर्तन का अग्रदूत बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.

कार्यक्रम की शुरुआत बी.पी. मंडल के तैल चित्र पर माल्यार्पण से हुई, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस अवसर पर मंगनीलाल मंडल ने कहा कि, जब भी भारत में सामाजिक न्याय और बदलाव की चर्चा होगी,बी.पी. मंडल का नाम गर्व से लिया जायेगा. उन्होंने देश के दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की आवाज को मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक कार्य किया.
ये भी पढ़े :अत्याचार के खिलाफ तेजस्वी यादव का हुंकार, ना डरेंगे, ना झुकेंगे!
ये भी पढ़े :सरकार पर आरक्षण से वंचित करने का आरोप:अखिलेश यादव
मंडल आयोग की ऐतिहासिक भूमिका
मंगनीलाल मंडल ने याद दिलाया कि बी.पी. मंडल की अध्यक्षता में गठित मंडल आयोग ने देश के सामाजिक ढांचे को गहराई से अध्ययन कर पिछड़ी जातियों की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत किये थे. बाद में वर्ष 1990 में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय वी.पी. सिंह द्वारा इस रिपोर्ट को लागू किए जाने के बाद से भारत में सामाजिक न्याय की एक नई लहर चली. जिसने सत्ता और सरकारी नौकरियों में पिछड़ों की हिस्सेदारी को सुनिश्चित किया गया था.

उनके अनुसार,मंडल आयोग की सिफारिशों के लागू होने के बाद देश में पिछड़ा वाद की राजनीति को नया बल मिला और सामाजिक विषमता को चुनौती देने का मार्ग प्रशस्त हुआ.
राजद नेताओं की उपस्थिति में हुआ आयोजन
कार्यक्रम में राजद के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लेकर बी.पी. मंडल को श्रद्धांजलि दिये .इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष तनवीर हसन, राष्ट्रीय महासचिव बीनू यादव, पार्टी प्रवक्ता चितरंजन गगन, प्रदेश प्रवक्ता मृतुन्जय तिवारी और अरुण कुमार यादव सहित अन्य कई नेता शामिल थे.
प्रमुख उपस्थित गणमान्य लोगों में भाई अरुण कुमार, मदन शर्मा, देवकिशन ठाकुर, प्रेम कुमार गुप्ता, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, नंदू यादव, खुर्शीद आलम, विजय कुमार यादव, पूजा यादव, अभिनंदन यादव, सुरेंद्र यादव, और हरिवंश बिंद जैसे नाम प्रमुख थे.
सामाजिक न्याय की मशाल
राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि बी.पी. मंडल ने न केवल सामाजिक अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई. बल्कि वंचित तबकों को उनका हक दिलाने के लिए एक ठोस आधार भी तैयार किया.उन्होंने आगे कहा कि आज की राजनीति में सामाजिक न्याय की जो चेतना दिखती है.उसकी नींव बी.पी. मंडल जैसे महान नेताओं ने ही रखी थी.
निष्कर्ष
बी.पी. मंडल की जयंती पर राजद का यह आयोजन महज एक स्मृति आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का एक प्रयास भी था. मंडल आयोग की रिपोर्ट और उसके क्रियान्वयन ने भारतीय राजनीति और समाज को एक नई दिशा दी. जिसे आज भी याद किया जाता है.

I am a blogger and social media influencer. I have about 5 years experience in digital media and news blogging.



















