बिहार से पीएम मोदी की माँ को गाली पर बवाल

| BY

Ajit Kumar

बिहार
बिहार से पीएम मोदी की माँ को गाली पर बवाल

अनिल शर्मा बोले – महागठबंधन को चुकानी होगी कीमत

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 3 सितंबर–दरभंगा में राजद और कांग्रेस के साझा मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ को अपमानजनक शब्द कहे जाने पर सियासत गरमा गई है. इस मुद्दे पर बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार की पावन धरती से ऐसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश को आहत करने वाला है.

भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शर्मा ने सवाल उठाया कि अब तक राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने इस शर्मनाक घटना पर खेद तक क्यों नहीं जताया? उन्होंने कहा कि ये चुप्पी बताती है कि इनके पास न संस्कार है और न ही भारतीय संस्कृति का सम्मान करने का भाव.

राहुल गांधी कभी पीएम नहीं बनेंगे

अनिल शर्मा ने राहुल गांधी पर व्यक्तिगत हमला बोलते हुए दावा किया कि वे अपने जीवनकाल में प्रधानमंत्री नहीं बन सकते.उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के शब्दों और आचरण ने उनका राजनीतिक सम्मान और व्यक्तित्व खत्म कर दिया है.

देश को अराजकता की ओर धकेलना चाहते हैं

प्रेस वार्ता में भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव देश में अराजकता फैलाने के एजेंडे पर काम कर रहे हैं. शर्मा ने कहा कि ये दोनों नेता राष्ट्रविरोधी और सनातन विरोधी ताकतों के इशारे पर काम करते हैं और इनकी राजनीति का मकसद वोट बैंक के लिए समाज में विभाजन और अशांति पैदा करना है.

ये भी पढ़े :भाजयुमो का प्रतिकार दिवस: मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान
ये भी पढ़े :राजद प्रवक्ता का पलटवार: प्रधानमंत्री के आरोप निराधार

विधानसभा चुनाव पर बड़ा बयान

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अनिल शर्मा ने कहा कि यह लड़ाई जंगलराज बनाम मंगलराज, सुशासन बनाम कुशासन और सामाजिक समरसता बनाम जातीय उन्माद के बीच होगी।उन्होंने विश्वास जताया कि चुनाव परिणाम 2010 की तरह होंगे, जब महागठबंधन की करारी हार हुई थी.

जातीय उन्माद से नहीं चलेगा काम

उन्होंने हाल ही में राजद नेताओं द्वारा दिए गए भूराबाल साफ़ करने जैसे नारों का जिक्र किया और कहा कि अब इस तरह के नारे लोगों को गुमराह नहीं कर पाएंगे.शर्मा ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि मोतिहारी की एक घटना पर भी उन्होंने वोटबैंक की राजनीति के कारण निंदा करना तक उचित नहीं समझा.

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

अनिल शर्मा ने एससी, एसटी, पिछड़े और अतिपिछड़ों की बदहाली के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया.उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सबसे ज्यादा समय तक शासन किया, लेकिन सामाजिक न्याय के मुद्दों की अनदेखी की और यहां तक कि मंडल कमीशन का भी विरोध किया.

महिला मोर्चा के बंद को समर्थन की अपील

प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने एनडीए महिला मोर्चा द्वारा 4 सितंबर को बुलाए गए बिहार बंद को सफल बनाने के लिए जनता से सहयोग की अपील की.आज के इस प्रेस वार्ता रणवीर नंदन, सूरज पांडेय, सुनील सेवक और प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण भी मौजूद रहे.

Trending news

Leave a Comment