शिक्षक दिवस और संकल्प दिवस पर राजद ने किया आयोजन

| BY

Ajit Kumar

बिहार
शिक्षक दिवस और संकल्प दिवस पर राजद ने किया आयोजन

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन व शहीद जगदेव प्रसाद को दी श्रद्धांजलि

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 5 सितम्बर 2025 –राजद के प्रदेश कार्यालय में आज का दिन शिक्षा और सामाजिक न्याय की विरासत को समर्पित रहा.भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में तथा अमर शहीद व बिहार लेनिन कहे जाने वाले जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने किया. जबकि बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल हुये.

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन व शहीद जगदेव प्रसाद को दी श्रद्धांजलि

तैलचित्र पर माल्यार्पण और स्मरण

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राधाकृष्णन और शहीद जगदेव प्रसाद के तैलचित्र पर माल्यार्पण से हुई.इसके बाद उनके व्यक्तित्व और योगदान पर चर्चा करते हुए सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित किया.

डॉ. राधाकृष्णन की शिक्षा-दृष्टि

प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन न केवल एक महान शिक्षक थे, बल्कि उन्होंने शिक्षा को समाज की प्रगति का सबसे सशक्त साधन माना. सादगी, समाजसेवा और शिक्षण कार्य के प्रति समर्पण ही उन्हें राष्ट्रपति पद तक ले गया.
उन्होंने आगे कहा कि , डॉ. राधाकृष्णन जीवनभर शिक्षक रहे और कभी कुछ माँगा नहीं, लेकिन उन्हें समाज से सब कुछ मिला. उनके बताये रास्ते पर चलना आज भी प्रासंगिक है.

शहीद जगदेव प्रसाद का अधूरा सपना

राजद अध्यक्ष ने शहीद जगदेव प्रसाद को याद करते हुए कहा कि वे सामाजिक न्याय की लड़ाई के सच्चे योद्धा थे. उनका प्रसिद्ध नारा था – सौ में नब्बे शोषित हैं, नब्बे भाग हमारा है. दस का शासन नब्बे पर नहीं चलेगा.
उन्होंने बताया कि जगदेव बाबू ने 90% आरक्षण की मांग उठाई थी, जो आज भी अधूरी है.राजद उनके आदर्शों पर चलते हुए, लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में इस सपने को पूरा करने के लिए संघर्षरत है.

बिहार लेनिन’ की पहचान

जगदेव प्रसाद को बिहार लेनिन’ के नाम से जाना जाता है.वे दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की एकता के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे. उनका लक्ष्य था एक ऐसा समाज जहाँ समानता और शोषण-मुक्त व्यवस्था हो.

कार्यक्रम में शामिल नेता व कार्यकर्ता

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. उर्मिला ठाकुर, महासचिव भाई अरुण कुमार, प्रो. कुमार चंद्रदीप यादव, डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता, निर्भय कुमार अंबेडकर, प्रमोद कुमार राम, कुमार उदय प्रताप यादव, महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, अनिल कुमार साधु, विजय कुमार यादव, उपेंद्र चंद्रवंशी, सीमा गुप्ता, गणेश कुमार यादव, पारस कुमार गुड्डू यादव, हरेंद्र कुशवाहा, रामचंद्र चौधरी, नीतू कुमारी, बिन्दन यादव, मजहर आलम, राकेश ततवा, मो. मुन्ना, तारकेश्वर ठाकुर, चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और श्रद्धांजलि दी.

Trending news

Leave a Comment