बिहार भाजपा कार्यालय में नट समाज सम्मान समारोह

| BY

Ajit Kumar

अन्य ख़बरें

भाजपा बनाएगी नट समाज को उत्थान के लिए बनेगी विशेष कमिटी

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 9 सितंबर– बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को नट समाज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नट समाज से जुड़े लोग उपस्थित हुए. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने नट समाज के उत्थान को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं है.

भाजपा बनाएगी नट समाज के विकास हेतु कमिटी

डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि नट समाज लंबे समय से सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ा रहा है, लेकिन अब पार्टी इस समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का ठोस प्रयास करेगी.उन्होंने आश्वस्त किया कि भाजपा नट समाज के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए एक विशेष कमिटी का गठन करेगी.यह कमिटी सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी, ताकि ठोस नीतियां बनाकर इस समाज को लाभान्वित किया जा सके.

नट समाज का योगदान सराहनीय: जायसवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नट समाज के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज भले ही आज आर्थिक रूप से कमजोर है.लेकिन स्वाभिमान और मेहनत से जीवन जीता है.उन्होंने कहा कि नट समाज की मेहनत और समाज के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायी है.

अंतिम पायदान पर बैठे लोगों की चिंता मोदी ने की – रेणु देवी

इस कार्यक्रम में मंत्री रेणु देवी ने भी शामिल हुई और आगे उन्होंने कहा कि इस देश में यदि वास्तव में किसी ने अंतिम पायदान पर बैठे समाज की चिंता किया है तो वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं.उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हर उस वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुँचाया, जिन्हें पहले कभी नजरअंदाज किया जाता था.

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर, और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं से लाभ मिल रहा है.

समारोह में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

इस सम्मान समारोह में नट समाज से अरुण नटराज, रवि नटराज, लोकू नटराज, अमर नटराज, पूनम नटराज सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी – प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार, कार्यालय मंत्री डॉ. प्रवीण पटेल, संजय दास, और प्रवीण दास तांती भी उपस्थित रहे.

निष्कर्ष

भाजपा का यह कदम न केवल नट समाज के सम्मान और उत्थान की दिशा में एक बड़ा संदेश है, बल्कि यह पार्टी की उस नीति को भी दर्शाता है, जिसमें “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की झलक मिलती है. अब देखने वाली बात होगी कि प्रस्तावित कमिटी किस तरह से नट समाज के विकास के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करती है.

Trending news

Leave a Comment