पटना से 243 “चलो जीते हैं” सेवा रथ रवाना,भाजपा ने शुरू किया

| BY

Ajit Kumar

बिहार
पटना से 243 "चलो जीते हैं" सेवा रथ रवाना,भाजपा ने शुरू किया

भाजपा ने सेवा पखवाड़ा में दी नई रफ्तार

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 16 सितंबर–भाजपा ने सेवा पखवाड़ा की शुरुआत राजधानी पटना से बड़े स्तर पर किया है.गांधी मैदान से आज 243 विधानसभा क्षेत्रों के लिए, चलो जीते हैं, सेवा रथों को रवाना किया गया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने संयुक्त रूप से इन रथों को हरी झंडी दिखाई.

सेवा, समर्पण और संगठन का संदेश

सेवा, समर्पण और संगठन का संदेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि यह रथ पूरे बिहार में सेवा, समर्पण और संगठन का संदेश लेकर घर-घर पहुंचेगा. उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन पर बनी फिल्म ,चलो जीते हैं का प्रदर्शन सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा.
इस फिल्म से हर नागरिक को सेवा, संघर्ष और संकल्प का पाठ मिलेगा.

ये भी पढ़े :पटना में पेंशन संघर्ष महारैली: लाखों कर्मियों की हुंकार, पुरानी पेंशन बहाल करो”
ये भी पढ़े :बिजनौर में गुलदार का खौफ

गरीब से पीएम बनने की प्रेरणा: सम्राट चौधरी

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा –

चलो जीते हैं रथ इस बात का प्रतीक है कि गरीब का बेटा भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है. अब समय है कि हर घर तक इस सोच को पहुंचाया जाए.

उन्होंने लोगों से भारत को श्रेष्ठ बनाने में योगदान देने का आह्वान किया और कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी कम करने जैसे फैसलों से आमजन का बोझ हल्का किया है.

जनता तक सेवा पहुंचाने का उद्देश्य: नित्यानंद राय

जनता तक सेवा पहुंचाने का उद्देश्य: नित्यानंद राय

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि भाजपा हर साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा मनाती है.
इस रथ का उद्देश्य सिर्फ संदेश देना नहीं, बल्कि जनता तक सेवा कार्यों और सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है.

गांधी मैदान से निकला "सेवा सफर"

गांधी मैदान से निकला “सेवा सफर”

इस अवसर पर सांसद धर्मशीला गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, विधायक अरुण सिन्हा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

गांधी मैदान में जुटे हजारों कार्यकर्ताओं के बीच सेवा रथों का यह कारवां चुनावी संदेश भी लेकर निकला, जो आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में माहौल गर्माने वाला है.

Trending news

Leave a Comment