RSS, राष्ट्रगान और राष्ट्रीय मुद्दों पर बहस: क्या असली सवालों से ध्यान हट रहा है?

| BY

Ajit Kumar

भारत
RSS, राष्ट्रगान और राष्ट्रीय मुद्दों पर बहस: क्या असली सवालों से ध्यान हट रहा है?

संजय सिंह के X पोस्ट के संदर्भ में गहन विश्लेषण

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना,12 दिसंबर 2025— देश की राजनीति एक बार फिर ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां राष्ट्रवाद की बहस असली मुद्दों को पीछे छोड़ते दिखाई दे रहा है.आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने अपने हालिया X (Twitter) पोस्ट में यही सवाल उठाया है कि जब देश महँगाई, बेरोजगारी और प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, तब सत्ताधारी दल जनता को इन मुद्दों से भटकाने के लिए भावनात्मक बहस छेड़ रहा है. उन्होंने RSS और BJP पर कई गंभीर आरोप लगाए, जिन पर एक तथ्यपरक और जनहित आधारित चर्चा आवश्यक है.

RSS और राष्ट्रगान का ऐतिहासिक विवाद

संजय सिंह ने अपने पोस्ट में कहा कि,
RSS ने देश के राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज को कभी स्वीकार नहीं किया.

यह विवाद नया नहीं है. ऐतिहासिक दस्तावेज़ और कई पुराने जनसंगठन रिपोर्ट्स दर्शाते हैं कि आज़ादी के बाद शुरुआती वर्षों में RSS ने राष्ट्रगान जन गण मन और तिरंगे को अपने कार्यक्रमों में शामिल नहीं किया था.

संजय सिंह द्वारा उठाया गया एक महत्वपूर्ण बिंदु है.
RSS मुख्यालय पर तीन युवकों ने तिरंगा फहराया तो उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई.

यह घटना अक्सर राजनीतिक और सामाजिक विमर्श में उठाया जाता रहा है. इससे एक मूल सवाल जन्म लेता है,
जब राष्ट्रप्रेम का सर्टिफिकेट बाँटने की बात होती है, तो क्या उन संगठनों पर भी यह सवाल लागू नहीं होना चाहिए जो अपने इतिहास में इन राष्ट्रीय प्रतीकों को स्वीकार करने में हिचकिचाते रहे?

क्या वंदे मातरम् की बहस जरूरी है—या असली मुद्दों से भटकाव?

AAP नेता ने एक बेहद महत्वपूर्ण टिप्पणी किया है,
हम वंदे मातरम् पर 10 दिन तक बहस करने को तैयार हैं, लेकिन क्या लाल किला के पास हुए हमले पर बात नहीं होनी चाहिए? महँगाई, बेरोजगारी, प्रदूषण पर चर्चा नहीं होनी चाहिए?

यह बयान कई परतों को खोलता है.
भारत जैसे बड़े लोकतंत्र में राष्ट्रीय प्रतीक और भावनाएं महत्वपूर्ण हैं, लेकिन अगर इन्हें नियमित तौर पर राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जाए तो इससे वास्तविक मुद्दों पर ध्यान कम हो जाता है.

महँगाई – जनता की कमर तोड़ने वाली सच्चाई

    दिन पर दिन बढ़ते दामों ने आम आदमी का बजट चरमरा दिया है.

    खाद्य पदार्थों के दाम ,रसोई गैस ,बिजली, ईंधन
    इन सबकी कीमतें पिछले कई वर्षों में लगातार बढ़ी हैं.

    पर सवाल यह है कि,
    क्या संसद और मीडिया में इसे लेकर उतनी ऊर्जा झोंकी जाती है जितनी कौन कितना देशभक्त है पर?

    बेरोजगारी – युवा का भविष्य अनिश्चित

      देश में बढ़ती बेरोजगारी का संकट किसी भी राष्ट्र के लिए चेतावनी है.
      हर साल करोड़ों युवा डिग्री लेकर निकलते हैं, लेकिन रोजगार के अवसर सीमित हैं.
      क्या इस पर गंभीर संसद बहस नहीं होनी चाहिए?

      प्रदूषण – दिल्ली समेत देश का दम घुट रहा है

        दिल्ली, पटना, लखनऊ, मुंबई जैसे शहर प्रदूषण के चरम स्तर पर हैं.
        बच्चों की सेहत तक खतरे में है, लेकिन राष्ट्रीय बहस किस मुद्दे पर हो रही है?
        ध्वज, राष्ट्रगान, धार्मिक नारे—क्यों?

        क्या BJP राष्ट्रीय मुद्दों पर सवाल उठाने वालों से असहज है?

        संजय सिंह ने BJP पर एक बड़ा आरोप लगाया है कि,
        BJP के पुरखों का देश की आज़ादी में कोई योगदान नहीं है, अब ये दूसरों को देशप्रेम का सर्टिफ़िकेट बाँट रहे हैं.

        इस बयान को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता
        आजादी के इतिहास के दस्तावेज़ बताते हैं कि स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस, समाजवादी नेता, किसान आंदोलन, क्रांतिकारी दलें—इन सबका योगदान प्रमुख था.

        RSS का स्वतंत्रता आंदोलन में प्रत्यक्ष भूमिका सीमित मानी जाती रही है.
        वर्तमान राजनीतिक माहौल में जब BJP विपक्ष पर देशद्रोह, राष्ट्रविरोधी मानसिकता जैसे आरोप लगाती है, तब यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि,
        क्या इतिहास की कसौटी पर खड़े होकर कोई दल दूसरों का राष्ट्रवाद परिक्षण कर सकता है?

        लाल किला हमला – गंभीर विषय, लेकिन चर्चा गायब?

        संजय सिंह का सवाल बिल्कुल जनहित से जुड़ा है

        लाल किला के पास हुए हमले पर चर्चा क्यों नहीं?

        लाल किला सिर्फ ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं है—यह देश की अस्मिता का प्रतीक है.
        इस पर हमला हो, और उस पर गंभीर राष्ट्रीय बहस न हो, यह चिंताजनक है.

        अगर संसद में इस मुद्दे पर चर्चा टाली जाती है, तो यह लोकतंत्र की कमजोर होती संवेदनशीलता को दिखाता है.

        ये भी पढ़े :मेरा कसूर क्या था?—किसानों की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का वार
        ये भी पढ़े :चुनाव सुधार पर बहस: मायावती ने उठाए तीन बड़े मुद्दे, कहा— जल्दबाज़ी नहीं, पारदर्शिता ज़रूरी है

        क्या राष्ट्रीय मुद्दे केवल भावनात्मक बहस बनकर रह गए हैं?

        संजय सिंह का पोस्ट एक बड़े राजनीतिक नैरेटिव को चुनौती देता है,
        देश में बढ़ती समस्याओं पर बहस कम और भावनात्मक मुद्दों पर बहस ज़्यादा,

        मसलन — कौन वंदे मातरम् बोलता है?

        कौन भारत माता की जय कहता है?

        कौन तिरंगे का सम्मान करता है?

        कौन राष्ट्रगान में खड़ा होता है?

        इन सब पर असीम समय खर्च किया जाता है, जबकि,
        जनता पेट, स्वास्थ्य, नौकरी और सुरक्षा की उम्मीद करती है.

        निष्कर्ष: राष्ट्रवाद का असली मतलब—जनता की भलाई

        राष्ट्रीय प्रतीक और नारे हमें जोड़ते हैं, लेकिन जब इनका इस्तेमाल जनता के मुद्दों को दबाने के लिए होता है, तब लोकतंत्र कमजोर पड़ता है.

        संजय सिंह का पोस्ट इसीलिए प्रासंगिक है—क्योंकि यह हमें याद दिलाता है कि,
        राष्ट्रवाद की कसौटी न नारा है, न झंडा—राष्ट्रवाद की असली कसौटी है जनता का जीवन बेहतर बनाना.

        महँगाई, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रदूषण,
        अगर इन मुद्दों को पीछे छोड़कर भावनात्मक बहसें आगे बढ़ेंगी, तो यह देश के भविष्य को पीछे धकेलेगा.

        Trending news

        Leave a Comment