इंदौर जल त्रासदी: पानी बना ज़हर, इलाज बना बोझ — जिम्मेदार कौन?
तीसरा पक्ष ब्यूरो 31 दिसंबर मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आई एक दर्दनाक खबर ने एक बार फिर देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य तंत्र और सरकारी दावों पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया हैं. दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में लोग गंभीर रूप से बीमार बताया जा रहा है. यह घटना सिर्फ एक स्थानीय त्रासदी नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और व्यवस्था की विफलता का प्रतीक बनती जा रही है.
कांग्रेस पार्टी ने इस मामले को लेकर सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है, और आरोप लगाया है कि सरकार की लापरवाही का खामियाजा निर्दोष जनता को भुगतना पड़ रहा है.

दूषित पानी बना मौत का कारण
स्थानीय रिपोर्टों और पीड़ित परिवारों की शिकायतों के अनुसार, इंदौर के प्रभावित इलाकों में लंबे समय से सप्लाई किया जा रहा पानी दूषित था. लोगों ने बदबूदार और गंदे पानी की शिकायतें कीं, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.
नतीजा यह हुआ कि कई परिवारों ने वही पानी पीया और देखते ही देखते उल्टी, दस्त, बुखार और गंभीर संक्रमण के मामले सामने आने लगा . कुछ मरीजों की हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई .
मुफ्त इलाज के सरकारी दावे पर सवाल
BJP सरकार की ओर से यह दावा किया गया कि दूषित पानी से बीमार हुए लोगों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है. लेकिन कांग्रेस का आरोप है कि यह दावा सिर्फ कागजों और प्रेस विज्ञप्तियों तक सीमित है.
कांग्रेस के अनुसार, कई पीड़ित परिवारों ने बताया है कि,
अस्पतालों में इलाज के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं.
बिल जमा किए बिना मरीजों को डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा है .
गरीब परिवार इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं.
यह स्थिति सरकार के,मुफ्त स्वास्थ्य सेवा के दावे को पूरी तरह कटघरे में खड़ा करती है.
ये भी पढ़े :बंगाल की संस्कृति, पहचान और लोकतंत्र की रक्षा: बांकुरा से ममता बनर्जी का सशक्त संदेश
ये भी पढ़े :वोटर लिस्ट संशोधन पर सवाल: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया पर कांग्रेस के गंभीर आरोप
कांग्रेस का सीधा आरोप: PR बनाम ज़मीनी हकीकत
Congress (@INCIndia) के X पोस्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि BJP सरकार इस संवेदनशील मामले में भी PR और झूठे प्रचार का सहारा ले रही है.पार्टी का कहना है कि जहां एक ओर लोग अपनों को खो रहे हैं, वहीं सरकार अपनी छवि बचाने में लगी हुई है.
कांग्रेस ने इसे, शर्मनाक करार देते हुए कहा है कि,
“BJP न सिर्फ लोगों की जान से खिलवाड़ कर रही है, बल्कि त्रासदी को प्रचार का अवसर बना रही है.

पीड़ितों से मिले जीतू पटवारी
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष @jitupatwari ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात किया. उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनीं और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी.
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि,
पीड़ितों को मुआवज़ा मिलना चाहिए.
दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो.
भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए ठोस योजना बने.
बार-बार दोहराया जा रहा वही सवाल
यह कोई पहली बार नहीं है जब दूषित पानी से लोगों की जान गई हो. देश के अलग-अलग हिस्सों में समय-समय पर ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं.सवाल यह है कि हर बार जांच के आदेश और मुआवज़े की घोषणा के बाद भी व्यवस्था क्यों नहीं सुधरती?
क्या, जल शुद्धिकरण प्रणाली की नियमित जांच होती है?
शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाती है?
जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होती है?
अगर नहीं, तो ऐसी घटनाएं रुकेंगी कैसे?
स्वास्थ्य नहीं, राजनीति हावी?
इंदौर की यह घटना यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या सरकारों की प्राथमिकता में जनता का स्वास्थ्य सच में ऊपर है या फिर राजनीतिक छवि प्रबंधन ज्यादा अहम हो गया है.जब लोग अस्पतालों में इलाज के लिए पैसे जोड़ने को मजबूर हों, तब मुफ्त इलाज के दावे खोखले लगते हैं.
निष्कर्ष
इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतें सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एक चेतावनी हैं. यह चेतावनी है उस व्यवस्था के लिए जो समय रहते नहीं जागती, और उस राजनीति के लिए जो संकट को भी प्रचार का साधन बना लेती है.
अब ज़रूरत है, पारदर्शी जांच, पीड़ितों को न्याय और मुआवज़ा, भविष्य के लिए मजबूत जल और स्वास्थ्य नीति
क्योंकि पानी जीवन है, और जीवन के साथ लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकता है .

I am a blogger and social media influencer. I have about 5 years experience in digital media and news blogging.



















