तीसरा पक्ष ब्यूरो : मंगलवार 15 अप्रैल 2025 को, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने सोनपुर के भरपुरा में शिव मंदिर परिसर में आयोजित बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय विचार-गोष्ठी में भाग लिया.इस अवसर पर तरुण चुग ने कांग्रेस और I.N.D.I गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज कुछ लोग संविधान की प्रति जेब में लेकर घूम रहे हैं, लेकिन उनके पूर्वजों ने ही संविधान का सबसे अधिक अपमान किया था.

तरुण चुग ने कहा, “डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर एक दूरदर्शी और युगदृष्टा नेता थे, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि भारत का प्रत्येक नागरिक समानता और सम्मान के साथ जी सके। लेकिन कांग्रेस के नेहरू और गांधी परिवार ने उनके जीवनकाल में और मृत्यु के बाद भी लगातार उनका अपमान किया.बाबा साहेब का चार पीढ़ियों तक अपमान किया गया और उन्हें बार-बार संविधान सभा में पहुंचने से रोकने की कोशिश की गई। उन्हें संविधान सभा में स्थान दिलाने का कार्य हिन्दू महासभा ने किया.
उन्होंने सवाल किया कि “आख़िर ऐसा क्यों हुआ कि संविधान लागू होने के 40 वर्षों बाद तक बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं मिला? यह सम्मान उन्हें तब मिला जब केंद्र में कांग्रेस नहीं, बल्कि भाजपा समर्थित सरकार थी.भाजपा के प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ही थे जिन्होंने बाबा साहेब के चित्र को संसद की गैलरी में स्थान दिलवाया.
तरुण चुग ने राहुल गाँधी ,तेजस्वी यादव के साथ साथ इंडिया गठबंधन पर कटाछ करते हुये कहा की आज जो नेता बार बार चुनाव हर चूका है वो संविधान के बात करते है जबकि उनके ही पूर्वजों ने संविधान और लोकतंत्र को बार-बार धोखा दिया है.पंडित नेहरू ने खुद सभी मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर बाबा साहेब द्वारा दिए गए आरक्षण का विरोध किया था, राजीव गांधी ने संसद के पटल पर OBC आरक्षण का विरोध किया और राहुल गांधी तो विदेश जाकर आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं.
उन्होंने कहा, “इन सबके बीच केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार ने बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए रात-दिन परिश्रम किया है.गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए मोदी सरकार की योजनाएं आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण कर रही हैं.बाबा साहेब ने जिस अनुच्छेद 370 को हटाने की मांग की थी, उसे प्रधानमंत्री मोदी ने समाप्त कर इतिहास रच दिया.जिस बाबा साहेब के अंतिम संस्कार के लिए कांग्रेस ने चार गज ज़मीन नहीं दी, उनके जीवन के पांच महत्वपूर्ण स्थलों को पंचतीर्थ बनाकर श्रद्धांजलि दी गई.
तरुण चुग ने आगे कहा, “कांग्रेस ने जहां काका कालेलकर रिपोर्ट को ठुकराया और मंडल आयोग की सिफारिशों को दबाया, वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर, SC/ST वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य किया.
अपने संबोधन के अंत में तरुण चुग ने कहा, “आइए आज इस पावन स्थल से हम यह संकल्प लें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाएंगे — एक शिक्षित, विकसित और समावेशी भारत, ताकि जब बाबा साहेब हमें ऊपर से देखें तो मुस्कुरा सकें.और हम यह भी संकल्प लें कि जो लोग बाबा साहेब, उनके विचारों और भारत के पवित्र संविधान का अपमान करते हैं — उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.
I am a blogger and social media influencer. I am engaging to write unbiased real content across topics like politics, technology, and culture. My main motto is to provide thought-provoking news, current affairs, science, technology, and political events from around the world.



















