रेखा गुप्ता के समर्थन में रोड शो के दौरान तेजस्वी यादव ने छात्र आंदोलन, गिरफ्तार छात्रों की रिहाई और न्यायिक जांच की मांग उठाई
तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना 27 जुलाई 2026 : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गया हैं. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने सोमवार को राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में पटना के विभिन्न इलाकों में रोड शो किया.इस दौरान उन्होंने छात्र आंदोलन, गिरफ्तार छात्रों की रिहाई, कथित AK-47 फायरिंग मामले और राज्य सरकार की कार्यशैली को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए है.
रोड शो में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और महागठबंधन के नेता शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत मीठापुर स्थित राजद प्रधान कार्यालय से हुई और बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए जनसंपर्क अभियान चलाया गया.

बांकीपुर उपचुनाव में राजद ने झोंकी पूरी ताकत
राजद की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीठापुर से रोड शो की शुरुआत की. यह रोड शो चांदपुर बेला, सिपारा, विग्रहपुर, पोस्टल पार्क, चिरैयाटांड़ पुल, गोरिया टोली, लालजी टोला, पीरमुहानी, आयुर्वेदिक कॉलेज, लोहानीपुर, साहित्य सम्मेलन, दरियापुर, खेतान मार्केट और सब्जीबाग चौराहा सहित कई इलाकों से होकर गुजरा.
इस दौरान तेजस्वी यादव और महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता एक ही वाहन पर सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए समर्थन और आशीर्वाद मांगते नजर आए.

इस बार बांकीपुर में लालटेन जलेगा : तेजस्वी यादव
रोड शो के बाद मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने दावा किया कि इस बार बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनावी माहौल राजद के पक्ष में है.
उन्होंने कहा कि जनता भाजपा से नाराज है और इस बार बांकीपुर में लालटेन जीत का प्रतीक बनेगा.उनके अनुसार, क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है और इसका असर मतदान में दिखाई देगा.
छात्र आंदोलन को लेकर सरकार पर साधा निशाना
प्रेस से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने हाल के छात्र आंदोलन का उल्लेख करते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है .
उन्होंने कहा कि सरकार पहले किसानों के साथ अन्याय कर रही थी और अब छात्रों के साथ भी वैसा ही व्यवहार किया जा रहा है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार शाम तक गिरफ्तार छात्रों को रिहा नहीं किया गया और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो बिहार में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा.
राजद नेता ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्रों पर कार्रवाई उचित नहीं है.
ये भी पढ़े :जब सवालों का जवाब बल से मिले, तो लोकतंत्र में क्या होता है?
ये भी पढ़े :जंतर-मंतर से संसद तक: युवाओं की आवाज़ और लोकतंत्र के सामने खड़े सवाल
AK-47 फायरिंग मामले पर उठाए सवाल
तेजस्वी यादव ने छात्र आंदोलन के दौरान कथित AK-47 फायरिंग की घटना का भी जिक्र किया है.
उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में केवल संबंधित जवान को निलंबित कर औपचारिक कार्रवाई की गई, जबकि अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं की गई.
उन्होंने सरकार से सवाल किया कि,
फायरिंग किसके आदेश पर हुई?
इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
राजद ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई है .
न्यायिक जांच और गिरफ्तारी का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की मांग
तेजस्वी यादव ने छात्र आंदोलन की न्यायिक जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सार्वजनिक रूप से बताना चाहिए कि ,
बिहार के कितने जिलों से छात्रों की गिरफ्तारी हुई.
कुल कितने छात्रों को गिरफ्तार किया गया.
किन धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए.
कथित फायरिंग किसके आदेश पर हुई.
उन्होंने कहा कि सरकार को पूरे घटनाक्रम पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए.
बंटी यादव के परिवार से मिले तेजस्वी
रोड शो के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बंटी यादव के परिजनों से भी मुलाकात की.
उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल न्याय की लड़ाई लड़ेगा और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने का प्रयास करेगा.

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
राजद के अनुसार, रोड शो में प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, भोला यादव, डॉ. रामानंद यादव, रणविजय साहू, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, डॉ. सुनील सिंह, शक्ति सिंह यादव, डॉ. उर्मिला ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे.
28 जुलाई को बोरिंग रोड से दूसरा रोड शो
राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि 28 जुलाई को सुबह 10 बजे एक और रोड शो आयोजित किया जाएगा.
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह रोड शो—
पहलवान मार्केट (बोरिंग रोड)
बोरिंग रोड चौराहा
राजापुर पुल
दूजरा मस्जिद
पुलिस लाइन चौराहा
लोदीपुर मेन रोड
चीन कोठी
उत्तरी मंदिरी
इनकम टैक्स गोलंबर
किदवई पुरी
से होते हुए चकारम देवी मंदिर के समीप समाप्त होगा.
बांकीपुर उपचुनाव में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी प्रमुख राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा रहे हैं. राजद जहां छात्र आंदोलन और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को प्रमुखता से उठा रही है, वहीं सत्तारूढ़ गठबंधन अपने विकास कार्यों और प्रशासनिक उपलब्धियों को जनता के सामने रख रहा है.
आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार और अधिक तेज होने की संभावना है, क्योंकि मतदान से पहले सभी दल मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने में जुटे हुए हैं.
निष्कर्ष
राजद के रोड शो के माध्यम से तेजस्वी यादव ने चुनावी प्रचार के साथ-साथ छात्र आंदोलन, गिरफ्तार छात्रों की रिहाई, कथित AK-47 फायरिंग और न्यायिक जांच जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वहीं, बांकीपुर उपचुनाव अब केवल स्थानीय चुनाव न रहकर राज्य की राजनीति का महत्वपूर्ण केंद्र बनता दिखाई दे रहा है. इन आरोपों पर सरकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया और चुनावी मुकाबले का परिणाम आने वाले दिनों में राजनीतिक चर्चा का प्रमुख विषय रहेगा.

I am a blogger and social media influencer. I have about 5 years experience in digital media and news blogging.


















