Happy New Year 2023: पूरे पटना में नए साल का जश्न

| BY

kmSudha

बिहार

 पटना के इको पार्क में उमड़ा लोगों का हूजूम

IMG20230101163202 01 तीसरा पक्ष

पटना: तीसरा पक्ष।। आज नए साल 2023 के स्वागत के लिए पटना में लोगों के बीच गजब का उत्साह दिखा। लोग सुबह से ही बच्चों के साथ साथ पुरे परिवार सहित इको पार्क में जुटने लगे। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे वैसे बच्चों सहित लोगों का उत्साह भी बढ़ता गया।लोग खाना बनाने के साधन के साथ साथ पुरे खाद्य सामग्री के साथ लोग पार्क में पहुचे थे।लोगों ने जमकर चिकेन और मटन का लुत्फ उठाया। बच्चों ने भी पार्क में उपलब्ध खेलने के उपकरणों के साथ खूब मजे किए। बच्चे मजा भी क्यों नहीं करते, दो साल के बाद जो यह मौका आया है। क्योंकि पिछले दो साल से लोग वैश्विक महामारी कोरोना के वजह से सार्वजनिक स्थानों पर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचते थे। ऊपर से सरकार द्वारा लोगों पर सख्त पावंदी थी वो अलग। हालांकि दुनिया के कुछ देशों की  खबरों को देखें तो लोगो को आज भी कोरोना से सचेत एवं सावधान रहने की जरूरत है।

स्थानीय दुकानदारों की चेहरों पर खुशी

आज स्थानीय एवं फुटकर दुकानदार भी बहुत खुश दिखे। विशेष रुप से चाट एवं गोलगप्पे बेचने वाले और भी  काफी खुश दिख रहे थे। वजह थी लोगों को घर से बाहर निकलकर बाजार में उपलब्ध बिभिन्न प्रकार के स्वाद का आनंद लेना।

प्रशासनिक व्यवस्था

IMG20230101162921 01 तीसरा पक्ष

आज भीड़ को देखते हुए सरकार ने पुलिस प्रशासन की अच्छी कर रखी थी। फिर भी लोग गाड़ी पार्किंग के लिए लोग परेशान दिखे। आज इको पार्क के अंदर और बाहर दोनों जगह बहुत भीड़ देखने को मिली।

 

 

Leave a Comment