‎रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

| BY

kmSudha

बिहार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

‎रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर पौधारोपण और मिठाई वितरण

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 10 जुलाई :देश के रक्षा मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह का 73वां जन्मदिन आज भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया है.इस खास अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां वितरित की गईं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आम के पौधे भी लगाए गए.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

कार्यक्रम की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजनाथ सिंह के राजनीतिक जीवन और उपलब्धियों को याद किया. वक्ताओं ने उन्हें भारतीय राजनीति का ऐसा ध्वजवाहक बताया जिनकी ईमानदार छवि, सादगीपूर्ण जीवनशैली और संगठनात्मक क्षमता ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है.

ऑपरेशन सिंदूरऔर मजबूत सैन्य नीति

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने रक्षा मंत्रालय में उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए ऑपरेशन सिंदूर जैसे अहम अभियानों का जिक्र किया गया. उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारत के सैन्य ताकत में जबरदस्त वृद्धि हुई है और अब देश अपनी सीमाओं से परे जाकर भी शत्रु राष्ट्रों को जवाब देने में सक्षम है.

यह भी पढ़े :इतना EGO क्यों है चुनाव आयोग को? तेजस्वी यादव का तीखा वार
यह भी पढ़े :जनता की गुहार: सिर्फ 3 घंटे बिजली मिलती है, कुछ कीजिए!

लंबा राजनीतिक सफर

राजनाथ सिंह की लंबी राजनीतिक यात्रा का उल्लेख करते हुए वक्ताओं ने बताया कि वे विधायक, लोकसभा और राज्यसभा सांसद, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र सरकार में विभिन्न अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं.वर्तमान में अभी देश के रक्षा मंत्री के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं.

पौधारोपण से दिया पर्यावरण का संदेश: इस अवसर पर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए कार्यालय परिसर में आम के पौधों का रोपण किया गया. यह पहल राजनाथ सिंह की प्रकृति प्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी दर्शाता है.

‎नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी

इस आयोजन में कार्यक्रम संयोजक चन्दन सिंह भारद्वाज, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख, प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा, वरिष्ठ नेता राजेश वर्मा, विनोद शर्मा, प्रेम रंजन पटेल, पंकज सिंह, धर्मवीर सिंह, योगेंद्र शर्मा, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष सिंह, प्रवीण यादव और रितेश रंजन सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

राजनाथ सिंह का यह जन्मदिन न केवल एक राजनेता के प्रति सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक बना, बल्कि पार्टी के भीतर एकजुटता, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को भी दोहराने का अवसर बना.

Trending news

Leave a Comment