सम्राट चौधरी का तीखा वार,राहुल-तेजस्वी की यात्रा महज राजनीतिक नौटंकी, लालू भ्रष्टाचार के प्रतीक

| BY

Ajit Kumar

बिहार
सम्राट चौधरी का तीखा वार,राहुल-तेजस्वी की यात्रा महज राजनीतिक नौटंकी, लालू भ्रष्टाचार के प्रतीक

नौटंकी और घुसपैठियों की साजिश,सम्राट चौधरी ने राहुल-तेजस्वी की यात्रा को बताया दिखावा

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 17 अगस्त:बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने एक बार फिर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है.आज पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की बिहार यात्रा को,नौटंकी और राजनीतिक प्रहसन करार दिया है.

सम्राट चौधरी ने कहा कि, यह यात्रा जनता को गुमराह करने का एक साज़िश है.राहुल गांधी भ्रष्टाचार के आरोपी लालू प्रसाद यादव का आशीर्वाद लेकर निकले हैं – इससे साफ हो जाता है कि इस यात्रा का उद्देश्य जनहित नहीं, बल्कि घुसपैठियों को बचाना और अराजकता फैलाना है.

चोर-चोर मौसेरे भाई: विपक्ष पर सीधा निशाना

सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के गठबंधन को ,चोर-चोर मौसेरे भाई, की संज्ञा देते हुए कहा कि एक ने देश को लूटा है और दूसरा ने बिहार को. उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस और राजद की राजनीति भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर टिका है.और अब दोनों दल सत्ता में वापसी के लिए मिलकर जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं.

जननायक बनने की कोशिश बिहार के जननायकों का अपमान

राहुल गांधी द्वारा खुद को जननायक के रूप में पेश करने पर सम्राट चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दिया है. उन्होंने कहा कि, बिहार के असली जननायक कर्पूरी ठाकुर और जयप्रकाश नारायण हैं. राहुल गांधी बिना संघर्ष किए जननायक बनने की कोशिश कर रहे हैं, जो बिहार के स्वाभिमान और इतिहास का अपमान है.

कांग्रेस पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप

प्रेस वार्ता के दौरान सम्राट चौधरी ने एक पुरानी तस्वीर दिखाते हुए आरोप लगाया कि सोनिया गांधी, राजीव गांधी और अभिनेता राजेश खन्ना एक ही बूथ पर बैलेट डाल रहे हैं. जो स्पष्ट रूप से बूथ कैप्चरिंग का प्रमाण है. उन्होंने दावा किया कि यह तस्वीर खुद कांग्रेस द्वारा जारी किया गया था.

ये भी पढ़े :वोट अधिकार यात्रा: लोकतंत्र को बचाने सड़क पर उतरे तेजस्वी यादव
ये भी पढ़े :भाजपा विधि प्रकोष्ठ की कार्यसमिति बैठक में गूँजा संकल्प – संगठित अधिवक्ता, सशक्त न्याय प्रणाली
ये भी पढ़े :चुनाव आयोग की प्रेसवार्ता पर राजद का हमला

लालू यादव सामाजिक न्याय के नहीं, भ्रष्टाचार के प्रतीक:सम्राट चौधरी

लालू यादव को सामाजिक न्याय का प्रतीक बताए जाने पर उपमुख्यमंत्री ने कड़ा ऐतराज जताया है.उन्होंने कहा कि, लालू यादव को सामाजिक न्याय का मसीहा बताना इतिहास से छेड़छाड़ है. जब वे राजनीति में नहीं थे. तब भगवतिया देवी जैसी नेता सामाजिक न्याय के लिए लड़ रही थीं. उन्हें विधायक लालू के कारण नहीं, अपनी मेहनत से मिली थी.

राहुल की यात्रा घुसपैठियों के समर्थन की कोशिश

राहुल गांधी की यात्रा को लेकर चौधरी ने गंभीर आरोप लगाया कि यह घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से न हटाने की साजिश है. उन्होंने कहा कि 2003 में भी एसआईआर के तहत लाखों फर्जी नाम हटाए गए थे. और अब चुनाव आयोग द्वारा की जा रही समीक्षा पर इन विपक्षी दलों को आपत्ति है. क्योंकि इनके पास बूथ प्रबंधन की नहीं, सिर्फ बूथ लूट की रणनीति है.

बिहार का विकास मोदी-नीतीश की जोड़ी से ही संभव

सम्राट चौधरी ने दावा किया कि बिहार की जनता अब जागरूक है.और कांग्रेस-राजद के गठबंधन की मंशा को भली-भांति समझती है. उन्होंने कहा कि , बिहार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है. राहुल और तेजस्वी जैसे नेता सिर्फ भ्रम फैलाकर भ्रष्टाचारियों की सरकार बनाना चाहते हैं.

संविधान के नहीं, सत्ता के पुजारी हैं ये नेता

प्रेस वार्ता के अंत में सम्राट चौधरी ने दो टूक कहा कि, ये लोग संविधान की रक्षा की बात करते हैं. लेकिन खुद संविधान और चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं करते. इन्हें सत्ता चाहिए, चाहे लोकतंत्र को कितनी भी चोट क्यों न पहुंचानी पड़े.

इस अवसर पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन और मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल भी मौजूद रहे.

निष्कर्ष

सम्राट चौधरी की इस प्रेस वार्ता ने एक बार फिर बिहार की राजनीति में गर्मी ला दिया है.राहुल गांधी की यात्रा और विपक्षी एकता पर भाजपा का यह सीधा हमला आगामी चुनावों में किस तरह के समीकरण बनायेगा, यह देखना दिलचस्प होगा.

Trending news

Leave a Comment